Shani Vakri 2026: कर्मफलदाता शनि 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हो चुके हैं और 11 दिसंबर 2026 तक लगभग 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में शनि की वक्री चाल को आत्ममंथन, कर्मों की समीक्षा और पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय माना जाता है। इस दौरान इसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन ही नहीं, बल्कि देश, अर्थव्यवस्था, मौसम और वैश्विक घटनाओं पर भी देखने को मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वक्री शनि का यह चरण किन क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।