फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिसंबर के बाद शनि की सीधी चाल से इन 6 राशियों को राहत मिलनी होगी शुरू, मिलेगी बड़ी कामयाबी

Wed, 07 Oct 2026 06:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 दिसंबर 2026 को शनि वक्री से मार्गी होंगे। शनि की सीधी चाल कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
1 of 7
शनि मार्गी 2026 - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का खासा प्रभाव माना जाता है। शनि की चाल से हर एक व्यक्ति का जीवन किसी ना किसी रूप में प्रभावित जरूर होता है। शनि की शुभ स्थिति में जातक कम समय में धनवान और पद-प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है। वहीं अगर शनि की स्थिति प्रतिकूल रहती है तो जातकों के काम को काफी लंबे समय तक अटके हुए होते है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, इस तरह से पूरी राशिचक्र का चक्र पूरा करने में इनको 30 वर्षों का समय लगता है। शनि अभी मीन राशि में गोचर करते हुए वक्री अवस्था में हैं। यानी शनि टेढ़ी चाल से चल रहे हैं। शनि की वक्री चाल 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी फिर इसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल चलने से कुछ राशि वालों के जीवन में काफी बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने  पर किन राशि वालों को राहत मिलेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
शनि की सीधी चाल से इन राशियों को राहत
वृषभ राशि
शनि के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों के लिए राहत भरी खबरें सुनने को मिल सकती है। परेशानियों का अंत होगा जिससे आपके ऊपर आर्थिक बोझ कम रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग पिछले कई दिनों से किसी न किसी बीमारियों से ग्रसित हैं उनको राहत मिलेगी। बेरोजगार लोगों के नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
शनि के मार्गी होते ही मिथुन राशि वालों को मनचाहे कामों में सफलता मिलेगी। 65 दिनों बाद शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि वालों के अच्छे काम शुरू होंगे। सुख-सुविधाओं की पूर्ति होगी और मनमुताबिक कार्यो में सफलता मिलेगी। किस्मत का साथ धीरे-धीरे मिलने से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको इससे राहत मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

4 of 7
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शनि की सीधी चाल चलने से 11 दिसंबर के बाद से कन्या राशि वालों को राहत से भरी खबरें मिलनी शुरू होगी। नौकरीपेशा जातकों को काम में सराहना मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। 11 दिसंबर के बाद से परेशानियों में कमी आएगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। आर्थिक स्थिति में बेहतर बदलाव देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। व्यापार में आपको अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव स्वयं हैं, ऐसे में शनि की सीधी चाल चलने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे और मन उदास रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कई तरह के मौके एक साथ मिलेंगे। आय में बेहतर इजाफा होगा और एक से ज्यादा स्त्रोतों में वृद्धि हो सकती है। नया काम मिलने के बेहतर असर आसार दिखाई देंगे। धन लाभ और बेहतर मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
11 दिसंबर के बाद जैसे ही शनि वक्री से मार्गी होंगे कुंभ राशि वालों की परेशानियों में कमी आने लगेगी। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। कष्टों में कमी आने लगेगी। बिगड़े काम बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होंगी। 

दीपावली 2026: 8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें