फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: 2025 तक इन राशि वालों को मिलेगा अपार धन-दौलत, शनिदेव की रहेगी विशेष मेहरबानी

Sun, 26 May 2024 02:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुंभ राशि में शनि देव हैं विराजमान - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र और कलयुग में न्याय के देवता शनि ग्रह का विशेष महत्व है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। जिसकी वजह से शनि का शुभ या अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर ज्यादा समय तक रहता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस प्रकार से पूरी राशि चक्र का एक चक्कर लगाने में शनिदेव को 30 वर्षों का समय लग जाता है। आपको बता दें कर्मफलदाता शनि साल 2023 से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। इस राशि में यह साल 2025 तक रहेंगे। शनि 2025 में कुंभ से मीन राशि में चले जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में रहने की वजह से साल 2024 के बचे हुए महीने में कुछ राशि के जातकों के जीवन में अपार सुख-समृद्धि और धन-दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शनिदेव का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होना बहुत ही लाभकारी है। शनि आपकी राशि के स्वामी ग्रह और आपके लग्न भाव में विराजमान होकर शश नाम का राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। अच्छी आमदनी और भौतिक सुख के साधनों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा। जो जातक बिजनेस में हैं उन्हे अपने व्यापार को विस्तार देने में अच्छी सहायता प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं और यह बदलाव एक शुभ संकेत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलताएं हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सदस्यों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए शनि शुभ साबित हो रहे हैं। शनिदेव आपके धन भाव में भ्रमण कर रहे हैं। शनिदेव आपको अचानक लाभ के योग बनाएंगे। नौकरी में तरक्की और धन लाभ के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में आपको असीम सफलता प्राप्ति होगी। भाग्य का पूरे साल अच्छा साथ मिलेगा। 

4 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपकी राशि में बना शश राजयोग चौथे भाव में बन रहा है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जिसे आप स्वीकार्य कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। करियर के लिहाज से आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं और तुला राशि के जातकों के लिए शश राजयोग उनके जीवन में सफलताएं लाएगा। आपके जो काम लंबे समय से रुके हो वे पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां और संपन्नता आएंगी। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें