फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Venus Conjunction: सूर्य और शुक्र की युति से बना शुभ योग, इन राशि वालों के लिए अच्छा समय

Sun, 26 May 2024 12:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sun Venus Conjunction - फोटो : अमर उजाला
Sun Venus Conjunction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है।  सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में होने से युति बनती है। कुछ ऐसी ही युति सूर्य और शुक्र ग्रह की बनी हुई है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र-सूर्य की युति का विशेष महत्व होता है। सूर्य-शुक्र ग्रह की युति से एक अद्भुत योग का संयोग बना हुआ है। ज्योतिष में सूर्य सभी नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, ऊंचा पद और नेतृत्व का कारक ग्रह है, वहीं शुक्र धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह है। दरअसल 14 मई को सूर्य शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में प्रवेश किया है वहीं 19 मई को शुक्र भी अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह से वृषभ राशि में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हुआ है। इस योग के प्रभाव में सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
आपकी ही राशि में सूर्य-शुक्र की युति बनी है ऐसे में शुक्रादित्य योग का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि के जातकों को ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। करियर में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। सुख की प्राप्ति होगी और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।  
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग अच्छा फल देंगे। लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरी और व्यापार दोंनों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। करियर में आपको अच्छा लाभ और मान-सम्मान देखने को मिलेगा। व्यापार में नई-नई योजनाओं के साथ आप आगे बढ़ेंगे। इस शुक्रादित्य योग के प्रभाव से आपकी सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। जीवन में धन की कोई भी कमी नहीं होगी। एक साथ कई तरह की शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति से बना शुक्रादित्य योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस योग से आय के नए स्त्रोत बनेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। सुखों की प्राप्ति होगी। अधूरे कार्यो में गति आएगी और जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें