फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, 3 अक्तूबर के बाद इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और मिलेगा लाभ

Tue, 03 Sep 2024 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shani Nakshtra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शनि ग्रह को विशेष महत्व होता है। शनि को सबसे क्रूर और मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। शनि व्यक्ति को काफी मेहनत करवाने के बाद ही फल देते हैं। इस कारण से शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से लोगों का जीवन काफी प्रभावित होता है। शनि राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें कि शनि 3 अक्तूबर को राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने के कारण कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि का राहु के नक्षत्र में आना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। जो काम लंबे समय से पूरे नहीं हो रहे थे वह अब पूरे होंगे। आपको धन-दौलत में इजाफा होगा। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार है उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और छोटी-मोटी यात्राएं भी होंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। जीवन में खुशियों में इजाफा होगा। सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपके लिए शुभ और लाभकारी संकेत हैं कि शनि राहु के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। जो काम लंबे समय से नहीं हो रहा था वह अब पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलने के आसार हैं नौकरी में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर आएंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में किसी भी चीज की कमी का एहसास आपको नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें