आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि का राहु के नक्षत्र में आना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। जो काम लंबे समय से पूरे नहीं हो रहे थे वह अब पूरे होंगे। आपको धन-दौलत में इजाफा होगा। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार है उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और छोटी-मोटी यात्राएं भी होंगी।