फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 सितंबर बाद शनिदेव इन 5 राशियों की बदल देंगे किस्मत, देखने को मिलेंगे कई चमत्कारी बदलाव

Tue, 04 Sep 2018 09:42 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 6
न्यायधीश माने जाने वाले ग्रह शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। 8 अप्रैल 2018 को वक्री हुए शनिदेव धनु राशि में 6 सितंबर की शाम को मार्गी होंगे। क्रूर ग्रह शनिदेव व्रकी चाल से अब मार्गी होकर कई राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत बना रहे हैं। शनि के मार्गी होने पर 5 राशियां 6 सितंबर के बाद अपना सबसे अच्छा समय गुजारेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि
शनि का मार्गी होना आपकी उन सभी योजनाओं के लिए शुभ साबित होगा, जिस पर आप लंबे समय से कार्य करते चले आ रहे हैं। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के संकेत शनिदेव कर रहे हैं। मेष राशि के लिए नवम् शनि यद्यपि सफलता तो दिलाएंगे, लेकिन उसके लिए उन्हें धैर्य रखना होगा। देर से ही सही लेकिन आपके प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि
आपकी राशि से ऋण रोग और शत्रु भाव में शनि कार्य और व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ दिलाएंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबें समय से चले आ रहे मामलों का निबटारा होगा। मुकदमों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के संकेत शनिदेव कर रहे हैं। आपके लिये यह समय पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी है।

4 of 6
तुला राशि 
शनि के मार्गी होने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय शनिदेव उनकी मुराद पूरी होने के योग बना रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दो कदम आगे बढ़कर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर परिवार में लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि 
आपकी राशि से धन भाव में शनि का होना आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बना रहा है। ऐसे में आपको आकस्मिक लाभ का योग बन रहा है।भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग शनि बना रहे हैं। शेयर बाजार से भी अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन कामकाज की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि
शनि न्याय के देवता हैं, इसलिए किसी भी जातक के द्वारा किए गए गलत अथवा सही कार्य का फल उसी तरह देंगे। अत: सदाचार एवं संयम से कार्य में प्रगति मिलेगी। शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो कि आपकी राशि से 12वें स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलने के आसार हैं। साल के अंत तक आपको कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें