जानिए मंगलवार 4 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल..
Trending Videos
विज्ञापन
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
2 of 13
aries
- फोटो : aries
भावी माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।
विज्ञापन
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी ज़िम्मेदारी समझाने की ज़रूरत है। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की ज़रूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
4 of 13
gemini sign
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
विज्ञापन
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
5 of 13
cancer sign
मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। दफ़्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं; इसलिए तैयार रहें। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।
विज्ञापन
सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
6 of 13
leo
- फोटो : leo
आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।
विज्ञापन
कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।","
तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
8 of 13
libra
- फोटो : libra
दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।
वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
9 of 13
scorpio
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। ज़िद्दी बर्ताव न करें- इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।
धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
10 of 13
sagittarius
परेशानियों से जूझने के लिए दोस्तों की मदद लें। अतीत को लेकर दुःखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फ़ायदा नहीं है, क्योंकि इससे केवल आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में गिरावट आएगी। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। अपने लक्ष्यों का पीछा करने के लिए उम्दा दिन है। अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द उन्हें हासिल कर सकें।
मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
11 of 13
capricorn
शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।
कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
12 of 13
aquarius
अपने जीवनसाथी के साथ कहा-सुनी करने से बचें। इस तरह तू-तू मैं-मैं करना बेकार के आरोपों और ग़ैरज़िम्मेदाराना वाद-विवद की वजह बनता है, जो दोनों को ही भावनात्मक तौर पर चोट पहुँचा सकता है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। क़रीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे- बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएँ कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुँचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। होशियारी से निवेश करें। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे- अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाक़ी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज़्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौक़े आपके हाथ लगेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।