फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiacs: नवंबर का आखिरी सप्ताह इन पांच राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Mon, 25 Nov 2024 04:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly Lucky Zodiacs: 25 नवंबर 2024 सोमवार से नवंबर के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 01 दिसंबर 2024 को होगा।
विज्ञापन
1 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Lucky Zodiacs: 25 नवंबर 2024 सोमवार से नवंबर के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 01 दिसंबर 2024 को होगा। ज्योतिष दृष्टि से यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह सभी राशियों के भाग्य में वृद्धि से लेकर नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए इस सप्ताह की लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी।  सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है, जो आपके लिए हितकारी ही रहेगा। इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े विवाद समाप्त होंगे। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको गुप्त शत्रुओं से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह किसी परीक्षा के परिणाम आएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की कोशिशें सफल होंगी।

4 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद कल्याणकारी है। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस सप्ताह अपने आस-पास के लोगों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि वालों को लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज मिलेगा। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। इन सभी से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी में चल रहा मामला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि वालों को इस वीक मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें