फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashi: साल 2024 के आखिरी सप्ताह में इन चार राशियों का चमकेगा करियर

Mon, 23 Dec 2024 12:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

December Last Week Lucky Rashi: 23 दिसंबर से साल 2024 के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी हैं, इसका समापन 29 दिसंबर 2024 को होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
December Last Week Lucky Rashi - फोटो : अमर उजाला
December Last Week Lucky Rashi: 23 दिसंबर से साल 2024 के आखिरी सप्ताह की शुरुआत हो चुकी हैं, इसका समापन 29 दिसंबर 2024 को होगा। पंचांग के अनुसार साल के आखिरी सप्ताह में सौभाग्य, शोभन, धृति और सुकर्मा जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं, इन योग का 12 राशियों पर प्रभाव भी पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं, जिससे शश राजयोग बना हुआ है। ऐसे में इस साल के आखिरी सप्ताह में शनि देव शश राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। इन जातकों को नौकरी, विवाह, परिवार, परीक्षा और निवेश में मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं, आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
December Last Week Lucky Rashi - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2024 के अंतिम सप्ताह में मिथुन राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इस राशि के जातक नौकरी में प्रमोशन के लिए चुने जा सकते हैं। इस सप्ताह विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों का फल प्राप्त होगा। मिथुन राशि वालों के लिए कारोबार की दृष्ठि से यह समय शुभ रहेगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नए साल से पहले विदेश यात्रा के योग बनेंगे। साल की समाप्ति से पूर्व आपके कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलें भी हल हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
December Last Week Lucky Rashi - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अगर पहले कभी किसी योजना में निवेश किया था, तो साल के खत्म होने से पहले धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। अगर आप मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। सिंह राशि के लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री के योग बन रहे हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि साल 2024 में बना रिश्ता जीवन भर साथ रह सकता है। छात्रों को शिक्षा में आ रही सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

4 of 5
December Last Week Lucky Rashi - फोटो : amar ujala
तुला राशि
साल 2024 के आखिरी सप्ताह में तुला राशि वालों की किस्मत चमक सकती हैं। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की तालाश कर रहे लोगों को सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, तो आप कामयाब हो सकते हैं। सप्ताह के अंत  तक आपको संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। इस बीच संतान को किसी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नव दंपत्ति के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
December Last Week Lucky Rashi - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको शुभचिंतकों और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। आप किसी निवेश में धन लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से समय शुभ रहेगा। दान पुण्य से जुड़े कार्य करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। बात करें आपकी लव लाइफ की तो साथी के साथ तालमेल बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ भी बेहतर रहेगी। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको वापस मिल सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें