फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 Dec: तुला और मकर राशि वालों का प्यार के मामले में दिन रहेगा प्रतिकूल, पढ़ें लव राशिफल

Mon, 23 Dec 2024 05:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
23 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 23 December 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो संबंध अभी तक चले आ रहे थे आज किसी कारणवश वह टूटने की कगार पर आ सकते हैं। आपका प्रेमी बिना बात किसी छोटी बात को अज्ञानतावश अथवा किसी के बहकावे में आकर, तूल दे सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा होते हुए भी यदि आप किसी अन्य के साथ जुड़े हुए हैं तब आपके लिए दिन अनुकूल नही कहा जा सकता है। आज आपका भेद खुलने की संभावना बनी हुई है और यह दोपहर बाद अधिक नकारात्मक नजर आता है।  

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप आज प्रेमी के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्यार के बारे में कुछ ठोस फैसले ले सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए भी काम करेंगे। परिवार के सभी लोगों के साथ आपका सामंजस्य बेहतर होगा। जो लोग विवाहित हैं, उनके संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी महिला की वजह से आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। अहंकार से बचें तो बेहतर होगा। प्यार बढ़ेगा और आप खुश रहेंगे। आपको प्यार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी भी मामले में सोच-समझकर फैसला लें। किसी युवा की वजह से आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। रिश्ते में खटास आ सकती है।  प्यार में किसी और के हस्तक्षेप से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी युवा की मदद से आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी। समय रोमांटिक बीतेगा। आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपका मन करेगा कि कुछ दिनों के लिए कहीं दूर बाहर चले जाएं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्यार के मामले में प्रतिकूल हो सकता है। आपको अहंकार से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके रिश्ते में सुधार होगा।आपके जीवन में रोमांस आएगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आपका प्यार बढ़ेगा और आपका रिश्ता रोमांटिक होगा। आपके शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी और यह प्यार के मामले में आज का दिन सुख समृद्धि से भरा होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका प्रेम उमड़ - घुमड़ कर हिचकोले लेगा और आप प्रेमी के साथ किसी दूरस्थ स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  आपके शैय्या सुख में भी आज वृद्धि नजर आती है जिससे आप काफी उत्साहित व प्रसन्न नजर आएंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपकी वाणी में आज कटुता का भाव देखा जा सकता है। प्रेमी के साथ भी यदि इसी तरह का भाव रहा तो प्रेमी के नाराज होने के योग बन रहे हैं और यह नाराजगी वह आपसे अप्रत्यक्ष रुप से जाहिर कर सकता है, जिससे आपको नाराजगी का कारण समझ ही नहीं आएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका मन हवा की भांति है जो यहां से वहां हिचकोले खाता घूमता रहता है और इसी कारण कई बार आपकी बाते बिना किसी ठोस आधार के भी हो जाती हैं, उनमें कुछ दम नजर नहीं आता है। आप सरलता से अन्य लोगों की बातों में भी आ जाते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।  यदि आप अभी तक अकेले हैं और किसी के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तब आज ना करें और उचित समय की प्रतीक्षा करें। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें