फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Love Horoscope: कर्क समेत 2 राशियों के प्रेम जीवन में होगी नयी शुरुआत, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Sat, 28 Feb 2026 05:02 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Love Rashifal: शुक्र देव का मीन राशि में उच्च का होने से प्रेम में प्रगाढ़ता आने की संभावना बन सकती है।  यह सप्ताह कई राशियों के जीवन में सुखद बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Saptahik Love Rashifal (02-08 March 2026): मार्च माह का पहला सप्ताह भावनात्मकता को बढ़ा कर संबंधों के बदलने के संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह चंद्र देव सिंह से कन्या और फिर तुला राशि में प्रवेश करेंगे । इस स्थिति में अपनत्व, आत्मचिंतन और समन्वय पर फोकस हो सकता है। शुक्र देव का मीन राशि में उच्च का होने से प्रेम में प्रगाढ़ता आने की संभावना बन सकती है।  यह सप्ताह कई राशियों के जीवन में सुखद बदलाव ला सकता है। साथ ही कुछ लोग रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास भी करेंगे। इस हफ्ते मेष से मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी, आइये जानते है इस सप्ताह के लव राशिफल के ममाध्य्म से।
विज्ञापन

2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। रिश्ते में फिर से खुशियां और उत्साह लौटेगा। अपने पार्टनर के परिवार के किसी सदस्य से मिलकर आपको अच्छा महसूस होगा। कुछ लोग अपने साथी को खुश करने के लिए खास उपहार दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह पहले से बेहतर रहेगा। आपसी समझ और तालमेल अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह प्रेम जीवन में कुछ सच्चाइयां सामने आ सकती हैं जो आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। पार्टनर की कही कुछ बातें आपको बुरी लग सकती हैं जिससे मन दुखी रहेगा। अपनी निजी बातें किसी भी अविश्वसनीय व्यक्ति से साझा न करें। शादीशुदा जीवन में भी थोड़ी निराशा या तनाव हो सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें।

4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक रहेगा। साथी के साथ समय बिताकर आप अपनी चिंताओं को भूल जाएंगे। पार्टनर का सहयोग आपको सुकून देगा। इस सप्ताह आप पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। विवाहित जीवन में भी प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। परिवार का माहौल भी अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। वह व्यक्ति आपको आकर्षित करेगा। शादीशुदा जोड़े इस सप्ताह आपस में तालमेल बैठने का प्रयास करेंगे।  साथ में समय बिताने से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी।
विज्ञापन

6 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह अपने रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल करने से बचें। दूसरों की दखल से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपने पार्टनर से सीधे बातचीत कर मतभेद सुलझाएं । गुस्से में बोले गए शब्द रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए संयम रखें। शादीशुदा जीवन में धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

7 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या साप्ताहिक लव राशिफल
जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपका प्रेम संबंध सुरक्षित रहेगा। आप साथी को कोई खास उपहार देकर खुश कर सकते हैं। पुराने झगड़ों को सुलझाने का अच्छा समय है। शादीशुदा जीवन में समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। यह सप्ताह रिश्ते को मजबूत करने का अवसर देगा।

8 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आर्थिक मामलों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। पार्टनर की कुछ अनावश्यक मांगें आपको परेशान कर सकती हैं। उधार लेने से बचें और समझदारी से निर्णय लें। शादीशुदा जीवन में भावनात्मक सहयोग की जरूरत महसूस होगी। खुले संवाद से समस्याएं हल हो सकती हैं।

9 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल
साथी के व्यवहार में बदलाव से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। लेकिन समय के साथ स्थिति सुधरेगी। काम की व्यस्तता के कारण गलतफहमी न होने दें। अपनी बात को सही से रखें। इससे रिश्ते में विश्वास बना रहेगा।

10 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु साप्ताहिक लव राशिफल
कार्यस्थल का तनाव आपके प्रेम संबंधों को प्रभावित कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर संवेदनशील न बनें। शादीशुदा जीवन में रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। समय के साथ स्थिति बेहतर होगी।

11 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर साप्ताहिक लव राशिफल
यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो लव मैरिज का विचार मन में आ सकता है। परिवार की सहमति पाने के लिए प्रयास करने होंगे। शादीशुदा जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

12 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल
रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से बचें। आपसी बातचीत से समस्याएं सुलझाएं। शादीशुदा जीवन में यदि कोई नई जिम्मेदारी आने वाली है तो मिलकर निर्णय लें। साथ बैठकर समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन साप्ताहिक लव राशिफल
अच्छा रिश्ता होने के बावजूद मन में प्यार की कमी महसूस हो सकती है। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। सप्ताह की शुरुआत में बहस संभव है लेकिन अंत तक सुलह हो जाएगी। धैर्य और समझदारी से आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें