फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक सुख देने वाले शुक्र 02 मार्च को मीन राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sat, 28 Feb 2026 04:43 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, धन और विवाह आदि का कारक माना जाता है। 02 मार्च को शुक्र अपनी मीन राशि में गोचर करने वाले हैं जिससे कुछ राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का मीन राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
सभी नौ ग्रहों में हर एक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिष में हर एक ग्रह के अपने-अपने कारकत्व होते हैं। शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास, कला और धन आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 02 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह के बली होने पर व्यक्ति हर तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्ति करता हैं। वहीं अगर कुंडली में शुक्र स्थिति कमजोर हो तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है पहली वृषभ और दूसरी तुला होती है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने से मालव्य नाम का राजयोग बनता है, जिसे बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन और सुख-सुविधा में कोई कमी नहीं होती है। मालव्य राजयोग को ज्योतिष में पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है। आइए जानते है शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। यह आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन और सातवां भाव साझेदारी और विवाह से जुड़ा हुआ होता है। 02 मार्च को शुक्र का मीन राशि में गोचर करने से आपके 12वें भाव में होने जा रहा है। 12वें भाव में शुक्र का गोचर करना शुभ और फलदायी साबित होता है। इससे धन लाभ के अवसरों में वृद्धि, करियर में ग्रोथ और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। निवेश संबंधी योजना में आपको अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता और रिश्तों में मिठास के प्रस्ताव आ सकते हैं। 

March Rashifal 2026: मार्च के महीने में इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम और द्वादश भाव के स्वामी ग्रह होते है। अब 02 मार्च को शुक्र का मीन राशि में गोचर करने से यह आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली के दशम भाव का संबंध नौकरी और करियर से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 मार्च के बाद शुक्र आपके करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की सराहना मिल सकती है। काम के सिलसिले लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है, जहां पर आपको बड़े और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात हो सकती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 02 मार्च को शुक्र का गोचर आपके नवम भाव में हुआ है जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन प्राप्ति करने के अवसरो में वृद्धि हो सकती है। कोई अधूरा काम पूरा होने से आपके आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें