Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
Love Horoscope 16 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव लाइफ के लिए दिन उत्तम है। जीवन साथी पाने का इंतजार आज ख़त्म होगा। जिन जातकों को साथी की तलाश है उनकी तलाश अब ख़त्म होगी। अपने लवपार्टनर के साथ आपको भावनात्मक सम्बन्ध जोड़ने की जरुरत है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टी में कोई नया साथी या दोस्त मिल सकता है। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। बेटे के इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। प्रेम विवाह के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका मन काफी चंचल रहने वाला है। आप घर पर रहना पसंद करेंगे। कार्य से जुड़ी योजनाओं पर एक साथ काम करने का एक अच्छा अवसर है। निवेश योजना बना सकते है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप समय निकलकर प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। पति पत्नी एक साथ किसी नये काम करने का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा और संतान की आशा पूरी होगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):लवबडर्स को आपसी कम्युनिकेशन या मीटिंग्स में दिक्कत आ सकती है। पुराने प्रेम के रिश्ते बोरिंग लगेंगे। नए रिश्ते की तलाश कर सकते है। पार्टनर के बीच की अनबन दूरी बढ़ा सकती है। मैरिड कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर को परिवार के साथ मिलवा सकते है। प्रेमिका से पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में आप विवाह की बात चला सकते है। लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):साथी से धन लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। अपने मधुर व्यवहार से आप साथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। शाम को मुलाकात होने की संभावना है। जीवन साथी प्रसन्न है दिन अनुकूल रहेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको कुछ घरेलू मांगों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी मदद करेगा। आप अपना धैर्य बनाए रखे। फेसबुक पर स्टेटस अपलोड कर सकते है। शाम को मौज.मस्ती करेंगे।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी से लड़ाई भी हो सकती है लेकिन आपका साथी आपकी परेशानी को समझेगा। आज आप जो रिश्ते बनाएंगे वे हमेशा आपके साथ रहेंगे। साथी पर भरोसा करें लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते न खराब करें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेमी की सेहत आज ठीक नहीं रहेगी। पति पत्नी में मतभेद हो सकता है। आपस में अपशब्द न कहे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। कॉलेज या ऑफिस में नए दोस्त बन सकते है। पति पत्नी के बीच कलह हो सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन साथी खुश है। आप उसकी प्रेरणा बने। जो लोग नया कार्य शुरू करना कहते है आज का दिन उत्तम है। आज आप अपने प्रेमी का पूर्ण साथ देंगे। आप जिनसे प्रेम करते हैं उनसे के सामने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे। विवाह भाग्य लाएगा। आज मन चंचल है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। मन करेगा नए बंधन में बधने का। आपके जीवन में कोई नया दोस्त आ सकता है। उसके साथ अधिक लंबे समय तक रिश्ता चलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।