फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले पांच महीने गुरु चलेंगे उलटी चाल, जानिए कौन होंगे मालामाल कौन बेहाल

Mon, 06 Feb 2017 01:58 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 14
गुरु ग्रह
कन्या राश‌ि में चल रहे ग्रहों के गुरु 6 फरवरी से अगले पांच महीने तक वक्री यानी उलटी चाल से चलेंगे। ज्योत‌िषशास्‍त्र में ग्रहों का उलटी चाल से चलना अनुकूल नहीं माना गया है। इसका प्रभाव जहां देश दुन‌िया पर होगा वहीं सभी राश‌ियों पर भी इसका अच्छा बुरा प्रभाव होगा। तो देख‌िए आपकी राश‌ि और देश दुन‌िया पर गुरु के वक्री होने का क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

अगले पांच महीने गुरु चलेंगे उलटी चाल, जान‌िए कौन होंगे न‌िहाल कौन बेहाल

2 of 14
गुरू ग्रह
कन्या राश‌ि में गुरु के वक्री रहने के दौरान शन‌ि की भी दृष्ट‌ि गुरु पर रहेगी ऐसे में गुरु का वक्री होना यह संकेत दे रहा है क‌ि मौसम में अचानक तेजी से बदलाव आएगा। देश के कुछ ह‌िस्से में सत्ता पर‌िवर्तन हो सकता है। मुस्ल‌िम देशों में अप्रैल मई के दौरान काफी उथल-पुथल रहेगी, यहां भी सत्ता में उलट पुलट हो सकता है। देश में महंगाई बढ़ेगी, कई जरूरी चीजों की कीमत में इजाफा होने से आम जनता को परेशानी हो सकती है। अब देख‌िए गुरु के वक्री होने का आपकी राश‌ि पर अगले 5 महीने कैसा असर रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः मेहनत और प्रयास का मीठा फल प्राप्त करेंगे

3 of 14
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आपके ल‌िए गुरु का व्रकी होना लाभप्रद रह सकता है। आप अपनी मेहनत और प्रयास का मीठा फल प्राप्त करेंगे। लेक‌िन सलाह है क‌ि सरकारी और कानूनी मामलों में उलझनें से बचें परेशानी हो सकती है। व‌िरोध‌ियों को सावधान रहें और सेहत का ध्यान रखें।

वृष राश‌िः मानस‌िक तनाव बढेगा

4 of 14
वृष
स्वास्‍थ्‍य के मामले में आपको अध‌िक सजह रहने की जरुरत है। मानस‌िक तनाव बढेगा। जबक‌ि छात्रों के ल‌िए गुरु का यह गोचर अनुकूल रहेगा, श‌िक्षा के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा पर‌िणाम प्राप्त होगा।
विज्ञापन

मिथुन राश‌िः नौकरी व्यवसाय में लाभ म‌िलेगा

5 of 14
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
गुरु का यह गोचर आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर अनुकूल रहना चाह‌िए। ज‌िनकी कुंडली में गुरु वक्री है उनके ल‌िए यह व‌िशेष फलदायी रहेगा। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों में कमी आएगी। पार‌िवार‌िक जीवन में तालमेल और आपसी सहयोग बढ़ेगा। घर में मांगल‌िक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी व्यवसाय में लाभ म‌िलेगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः मान-सम्मान की प्राप्त‌ि होगी

6 of 14
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
राश‌ि से तीसरे घर में गुरु का वक्री होना आपको अध‌िक उत्साही और साहसी बनाएगा और आप जोख‌िम लेने के ल‌िए भी तैयार रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्त‌ि होगी। पद प्रत‌िष्ठा का भी लाभ म‌िल सकता है। व‌िरोध‌ियों से सावधान रहें।
विज्ञापन

सिंह राश‌िः लाभ की अच्छी उम्मीद कर सकते हैं

7 of 14
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
बीते कुछ समय से चली आ रही परेशान‌ियों से राहत महसूस करेंगे। श‌िक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे पर‌िणाम म‌िलेंगे। गुरु के वक्री गोचर में आप लाभ की अच्छी उम्मीद कर सकते हैं। पार‌‌िवार‌िक जीवन में भी अनुकूलता की स्‍थ‌ित‌ि बनेगी।

कन्या राश‌िः खर्चे बढ़ेंगे

8 of 14
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आपकी राश‌ि में गुरु के वक्री होने से बीते कुछ समय से चली आ रही अनुकूलता में कमी आ सकती है। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल की कमी हो सकती है। स्वास्‍थ्‍य नरम रह सकता है और खर्चे भी बढ़ेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है।

तुला राश‌िः आय के साथ ही साथ खर्चे भी बढ़ेंगे

9 of 14
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपकी राश‌ि से बारहवें घर में गुरु का वक्री होना इस बात का संकेत है क‌ि आपके खर्चे बढ़ेंगे लेक‌िन आय में वृद्ध‌ि होने से आप अपना बजट संभालने में काफी हद तक सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आपको संभलकर चलना होगा। व्यस्तता बढ़ेगी और थकान महसूस करेंगे।

वृश्चिक राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा

10 of 14
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपके ल‌िए गुरु का वक्री होना आर्थ‌िक मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। सहकर्म‌ियों एवं अध‌िकार‌ियों से इन द‌िनों ताल-मेल बनाए रखें क्योंक‌ि आप एक तो साढ़ेसाती के प्रभाव में है दूसरे आपकी राश‌ि से ग्यारहवें घर में गुरु वक्री हुए हैं।

धनु राश‌िः कार्यक्षमता से अपना प्रभाव बना होगा

11 of 14
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
राश‌ि से दसवें घर में आपकी राश‌ि के स्वामी का वक्री होना नौकरी व्यवसाय में आपको उलझन दे सकता है। आपकी राश‌ि में इन द‌िनों शन‌ि भी आ चुके हैं ऐसे में आपको अपनी मेहनत और कार्यक्षमता से अपना प्रभाव बना होगा। इन द‌िनों को आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यस्तता बढ़ेगी और तनाव भी बढ़ेगा।

मकर राश‌िः कार्यक्षेत्र में बदलाव का व‌िचार बनेगा

12 of 14
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
गुरु के इस गोचर में आप मानस‌िक उलझन की स्‍थ‌ित‌ि में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव का व‌िचार बनेगा, प्रयास करने पर सफलता भी म‌िलेगा। पार‌िवार‌िक ‌ज‌िम्मेदार‌ियां बढ़ेंगी साथ ही आपके खर्चे भी इन द‌िनों बढ़ेंगे।

कुंभ राश‌िः स्वस्‍थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा

13 of 14
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपके ल‌िए आने वाला पांच महीना काफी व्यस्ता भरा रहेगा। आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वस्‍थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पर‌िवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत भी आपकी परेशानी की वजह बन सकती है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आपके खर्चे इन द‌िनों बढ़ेंगे

14 of 14
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
राश‌ि स्वामी का वक्री होना आपके ल‌िए म‌िलाजुला फलदायी रहेगा। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा लेक‌िन नौकरी व्यवसाय में आपको कुछ चुनौत‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी इन द‌िनों के आपके बढ़ेंगे। वैसे शुभ कार्यों पर खर्च होने की वजह से आप आनंद‌ित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें