फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal : मिथुन और कर्क समेत इन चार राशि वालों के प्रेम संबंध होंगे मजबूत, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 27 Jan 2026 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की संभावनाओं को चंद्र राशि के आधार पर उजागर करता है। यह बताता है कि आज आपका दिन किस प्रकार बीतेगा और किन परिस्थितियों में आपको विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। यह राशिफल न केवल प्रेमी-प्रेमिका के बीच रिश्तों में समझ और मजबूती बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
1 of 13
27 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Dainik Love Rashifal 27 January: मंगलवार, 27 जनवरी 2026, वैदिक पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सूर्य देव मकर राशि में स्थित रहेंगे और चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे दिन की ऊर्जा और परिस्थितियां विशेष महत्व रखती हैं। कर्क राशि वालों को साथी की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में रोमांस के पल मिलेंगे। धनु राशि वालों को प्रेम में साथी की तरफ से उदासीनता मिलेगी। 
फरवरी में बन रहा है शक्तिशाली शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और मान-सम्मान
ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो मंगलवार, 27 जनवरी का दिन प्रेम और संबंधों के मामले में भी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन सभी 12 राशियों के लिए प्यार की स्थिति और रोमांटिक संभावनाओं में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहीं किसी का दिल टूटने का भय रहेगा, वहीं कुछ राशियों के जीवन में नई प्रेम एंट्री या रोमांटिक अवसर भी उत्पन्न हो सकते हैं। यह समय अपने संबंधों की भावनाओं और तालमेल को समझने और सुधारने का भी अवसर देता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन सी राशि के लोगों की प्रेम जीवन में आज खुशियों का आगमन होगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है। 
Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, मनचाही यात्रा के बनेंगे योग
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह बंधन में बदल सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि वालों को आज के दिन प्रेम संबंधों में संतुलन बनाकर चलना होगा। लव लाइफ में रोमांस और खुशी का पल मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में साथी संग कहीं घूमाने-फिरने के लिए जा सकते हैं। लव लाइफ में साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल रखेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों को लिए प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में खुलकर साथी संग बात होगी। अचानक से प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। रिश्तों में किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आपको प्रेम के मामलों में संभलकर चलना होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में गर्माहट रहेगी। लव पार्टनर संग किसी जगहों पर जा सकते हैं जहां पर आप आगे की योजनाओं के बारे में बात करेंगे। पार्टनर का भावनाओं का आपको ख्याल रखना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में मिठास और अपनापन ज्यादा रहेगा। जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। लव लाइफ के लिए आपको अपने साथी की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए नए साथी की तलाश पूरी होगी। जीवन में रोमांस के बेहतरीन पल मिलेंगे। इस दौरान आपको किसी चाहने वालों की तरफ से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। वहीं जो लोग पहले से किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनको साथी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए प्रेम के मामलों में उत्साह और जोश पहले की तरह बरकरार रहेगा। साथी की भावनाओं का भरपूर ख्याल रखेंगे। दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में आज के दिन मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुख और आनंद से व्यातीत होगा। साथी संग कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज के दिन प्रेमी जातकों के लिए लव लाइफ में फोकस करने का दिन होगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनको साथी की तरफ से भरपूर लाभ मिलेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए लव लाइफ में काफी समय सुकून में बीतेगा। जो लोग किसी से प्रेम संबंधों में हैं उनका प्रेम का प्रस्ताव आज स्वीकार्य कर लिया जा सकता है। लव लाइफ में दिन उत्तम रहेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में मजबूती का रहेगा। पूरा दिन पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा। आज के दिन लव लाइफ में खुशियों की दस्तक होगी। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी संग प्यार और मान-सम्मान में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि वालों को लव लाइफ में साथी संग थोड़ा संतुलन बनाकर चलना होगा। आज के दिन आपको साथी की भावनाओं का विशेष ध्याल रखना होगा। साथी को कहीं घूमाने-फिराने की योजना बना सकते हैं। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें