फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बन रहा खास संयोग, इन 8 राशियों के लिए बहुत लकी रहेगा दिन, बनेंगे हर काम

Sat, 19 May 2018 09:23 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिष शास्त्रों में नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभ मुहूर्त के लिए नक्षत्र की चाल देखी जाती है। 20 मई को सभी 27 नक्षत्रों में सर्वश्रेष्ठ पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। इस दिन रविवार होगा इसलिए यह रवि पुष्य नक्षत्र कहलाता है। साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि, अमृत सिद्धि का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इस नक्षत्र में सारे संकट दूर हो जाते हैं और इस दिन किए गए काम सफल होते हैं। किन किन राशियों के लिए यह शुभ संयोग फायदा लाने वाला है आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि- इस योग के चलते इन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में नया अनुबंध संभव है। परिवार में विवाद खत्म करने का समय है। शुभ सूचना मिलेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अटके कार्य बनेंगे। 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि- ऐसा योग मिथुन राशि वालों के बहुत कम होता है इसलिए इस राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा साथ ही अगर कानूनी अढ़चनों को दूर करना है तो यह रविपुष्य योग आपके लिए उत्तम समय साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क राशि- विरोधी परास्त होंगे। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा। साक्षात्कार में चयन होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि-  यह योग इन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि करेगा । विरोधी परास्त होंगे। करियर में उन्नति संभव है। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। कोई ऐसा प्रस्ताव मिल सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सपने साकार होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि-लोकप्रियता और मान सम्मान में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के अटके कार्य बनेंगे। स्थायी लाभ के मार्ग मिलेंगे। यात्रा संभव है।

8 of 13
तुला राशि
तुला राशि- इस योग के चलते आप जो भी योजना बनायेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पति- पत्नी के बीच काफी दिनों से चला आ रहा विवाद कम होगा और प्रेम बढ़ेगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि- व्यावसायिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। परिवार में आनन्द रहेगा। सुख शांति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि- विकास कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह योग नौकरी में सफलता दिलाएगा साथ ही आर्थिक क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से धन लाभ होगा।

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि-इस राशि के जातको के जो काफी दिनों से काम अटके हुए है वह पूरे होंगे और अतिरिक्ति आय के साधन प्राप्त होंगे जिसके चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह योग इस राशि वालों के लिए बेहद फायदा वाला रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि-रवि पुष्य योग और सर्वाथ सिद्धि के चलते इस राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या का अंत हो जाएगा, साथ ही जो व्यक्ति आपके लिए शत्रु का काम कर रह है उससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें