फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Results 2019: बोर्ड परीक्षा में कैसे होंगे आपके रिजल्ट, राशि अनुसार जानिए पास होंगे या फेल

Fri, 26 Apr 2019 10:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
UP Board Result 2019
कोई भी इंसान को सबसे ज्यादा तनाव उस समय रहता है जब वह किसी परीक्षा को देकर आता है। उसके मन में हमेशा एक बात चलती रहती है कि वह परीक्षा में सफल होगा या असफल। कुछ ऐसी ही समस्या इन दिनों छात्रों के मन चल रही होगी। दरअसल कुछ दिनों पहले यूपी बोर्ड 10वीं औ 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। अब बारी है यूपी बोर्ड परिणाम की। छात्रों में इसको लेकर बेचैनी है परीक्षा में कैसे नंबर आयेंगे और उनका क्या प्रदर्शन होगा।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह, नक्षत्रों और राशियों के संयोग से इस बात की भविष्यवाणी की जा सकती है कि कैरियर के लिहाज से परीक्षा में पास होंगे या फेल। राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम...

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
इस राशि के जातकों में पैदायशी ही नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इस राशि के लोग किसी भी तरह की परीक्षा पास करने में चुनौतियों का डटकर सामना करते है।  मेष राशि के जातक परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं। परीक्षा के दौरान की गई इनकी मेहनत रंग लाती है। बोर्ड परीक्षा में इनके अच्छे परिणाम आने के संकेत है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : अमर उजाला
राशि चक्र में यह दूसरी राशि है। वृष राशि के जातक काफी मेहनती और लगनशील स्वभाव के होते हैं। इस राशि के व्यक्ति किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में जी-जान लगा देते हैं। वृष राशि वाले लोग परीक्षा में अच्छे अंको से पास होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
इस राशि के लोग बहुत ही उत्साही स्वभाव के होते हैं। इनकी जल्दबाजी में काम की आदत से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की संभावना कम होती है। इनमें कई कार्य एक साथ करने की क्षमता होती है जिसके कारण ये अपना फोकस नहीं रख पाते हैं। इस राशि के जातकों का परीक्षा में अंक सामान्य रहता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई या किसी भी तरह की परीक्षा के मामले में कर्क राशि वाले सफलता प्राप्त करने की बहुत अधिक गारंटी होती है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है जिसके प्रभाव से जातक का मन जल्दी- जल्दी बदलता रहता है। कर्क राशियों का 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहता है। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला
इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। जिसके कारण जातकों का स्वभाव महत्वाकांक्षी और आत्म विश्वास से भरा रहता है। किसी भी कार्य के अच्छे परिणाम लाने में इस राशि के लोग कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं। रिजल्ट के मामले में सिंह राशि के लोग अच्छे नंबरों से पास होते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
करियर के मोर्चे में कन्या राशि के लोग आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं क्योंकि इस राशि के जातकों में कम समय में किसी भी विषय को आसानी से आत्मसात कर लेते हैं। कम मेहनत कर अच्छे परिणाम देते हैं इस राशि के लोग। परीक्षा के मामले में कन्या राशि के लोग अच्छे अंकों प्राप्त करने की संभावना ज्यादा रहती है।
 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि वाले काफी धैर्यवान स्वभाव के होते हैं। इस राशि में प्रतियोगी परिक्षा पास करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। हर एक परीक्षा परिणाम इनके अनुसार ही होते हैं। जिन जातकों का राशि तुला है वह परीक्षा में अच्छे नंबर लाते हैं।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
इस राशि के जातक किसी भी कीमत में अपनी हार को नहीं बर्दाश्त करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक अपने अनुशासन और प्रबंधन की क्षमता के लिए प्रशंसा के हकदार होते हैं। जीवन में किसी भी तरह की परीक्षा में सफल होने की गारंटी सबसे ज्यादा इसी राशि के जातकों के अंदर होती है। इनका परीक्षा परिणाम अच्छा आता है।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि के जातकों के स्वभाव में सपनों को प्राप्त करने के लिए जी जान से मेहनत करने में कभी भी पीछे नहीं हटते। इस राशि के जातक का परीक्षा परिणाम टॉप का रहता है। ये लगभग हर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि के जातकों का स्वभाव अपने सपनों का पीछा करने के लिए बिना थके काम करते रहने का होता है। कैरियर को बनाने के मामले इस राशि के लोग बहुत मेहनत करते है। इन जातकों का परीक्षा परिणाम हमेशा सकारात्मक रहता है यानी कि अच्छे नंबरो से उत्तीर्ण होने की संभावना ज्यादा रहती है।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि के जातकों में पढ़ाई को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं रहता है जिसके कारण इनका परीक्षा परिणाम कुछ ज्यादा खास नहीं देखने को मिलता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि के जातक कल्पनाशील और संवेदनशील होते है। जिसके कारण किसी भी काम को करते वक्त ज्यादा फोकस नहीं रख पाते हैं। इस स्वभाव के कारण इनके पढ़ाई और करियर के रास्ते में एक बड़ी बाधा आती है। जिसके कारण इनका परीक्षा परिणाम ज्यादा अच्छा नहीं रहता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें