Tula Rashifal 2026: तुला वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Tula Rashifal 2026: तुला वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 तुला राशि वालों के लिए कुछ नया करने का और कुछ नया पाने का साल रहेगा। इस साल तुला राशि वालों के अंदर ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। इस साल करियर में बहुत ही अहम उपलब्धियां और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साल 2026 तुला राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे।
आइए विस्तार से जानते हैं तुला वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
Tula Rashifal 2026:
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मानसिक परेशानियां और सुख में कमी ला सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं होने की संभावना रहेगी। भूमि से संबंधित किसी भी कार्य में हाथ न डालें। महीने के अंत में पूर्व में किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। ऐशो-आराम की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें और संयमित जीवनशैली अपनाएँ। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में सामान्य बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जबकि व्यवसाय में कुछ संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
Tula Rashifal 2026:
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी
तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना उन्नति और लाभदायक रहेगा। कुछ संघर्षों के पश्चात कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों तथा मित्रों से प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। कुछ निकटस्थ यात्राओं के योग बनेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। संगीत, नृत्य, गायन आदि कलाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। धैर्य बनाए रखें। इस महीने के अंत में कोई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं, अतः सोच-समझकर कार्य करें। माता-पिता के साथ सामान्य मतभेद संभव हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और जनसंपर्क में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना उन्नतिकारक रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, किंतु महीने के उत्तरार्ध में स्थितियों में सुधार होगा। शत्रु पक्ष से कोई विशेष हानि की संभावना नहीं है। महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ कुछ सामान्य मतभेद संभव हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगा रहेगा तथा कोई लंबी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। व्यवसाय में लाभ में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।
4 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मार्च :
तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और लाभ कारक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव है। लघु यात्राओं के योग बनेंगे और आध्यात्मिक उन्नति होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। वाणी की मधुरता से आप दूसरों का दिल जीत सकेंगे। आर्थिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का बीमा करवाने में आपकी रुचि रह सकती है। भोजन में परहेज रखें। आप अपने पराक्रम द्वारा विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण रख पाएंगे। भाई-बहनों की ओर से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई बातचीत हो सकती है। माता-पिता की ओर से यथासंभव सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अत्यंत अनुकूल रहेगा, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सुख और सहयोग की वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ रिश्तों में सुधार होगा। बुद्धि सात्त्विक बनेगी। गृहस्थ जीवन में अत्यधिक व्यवस्था के कारण सुख में कुछ कमी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि थोड़ी कम हो सकती है। व्यवसाय में अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है और नौकरी में स्थिति सामान्यतः अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना साधारण उन्नति और लाभदायक रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। इष्ट मित्रों से सामान्य लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। लंबी दूरी की यात्राएं इस महीने कम करें। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम उठाने से बचें। पूंजी निवेश में लाभ की स्थिति कम दिखाई दे रही है। किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों की ओर से महीने के अंत में सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें। पिता की अपेक्षा माता से तालमेल इस महीने अच्छा बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। प्रेम संबंधों की दृष्टि से रिश्तों में उदासीनता आ सकती है। संतान पक्ष की समस्याओं के कारण मन में थोड़ी चिंता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धीमी गति से प्रगति होगी। महीने के अंत में दांपत्य सुख में कमी और तनाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार करने वालों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। नौकरी में संयम रखेंगे तो भविष्य में लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मई :
तुला राशि के जातकों के लिए मई का महीना उन्नति का महीना रहने वाला है। इस महीने आपको अच्छा सम्मान प्राप्त होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी भेंट होगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। इस महीने आपका काफी समय घरेलू समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति में कुछ कमी आ सकती है। आपकी जमा पूंजी अचानक खर्च हो सकती है, इसलिए अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। भाई-बहनों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता-पिता से कुछ मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक स्तर में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना बहुत शुभ है. किसी सरकारी नौकरी में आपका चयन हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ वाद-विवाद न करें, यह आपके लिए हितकारी रहेगा। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह भी ले सकते हैं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें और अधिक तर्क-वितर्क से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपके मन में इस महीने गहरी श्रद्धा रहेगी -यज्ञ, हवन, पूजन आदि में मन लगेगा। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे और नौकरी में भी परिवर्तन की संभावना है।
विज्ञापन
7 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जून :
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना कुछ संघर्षों के पश्चात उन्नति देने वाला दिखाई दे रहा है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो शीघ्र ही कार्य-सिद्धि प्राप्त होगी। आमदनी तो आपकी होगी, लेकिन धन खर्च भी अधिक रहेगा, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें और किसी को उधार न दें। स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखें। अपने मित्रों पर एक सीमा से अधिक विश्वास न करें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना बन सकती है। इस महीने आपके गुप्त शत्रु आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। परिवार के सदस्य मिलकर कोई मांगलिक कार्य करने की इच्छा प्रकट कर सकते हैं। भाई-बहनों की सहायता करनी पड़ेगी, इसलिए अपने प्रयासों में ढिलाई न बरतें। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं महीना इस दृष्टि से अनुकूल है। माता-पिता की ओर से सहायता प्राप्त होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके हृदय में दीन-दुखियों के प्रति करुणा का भाव उत्पन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए महीने की शुरुआत में अध्ययन में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के क्षेत्र में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। महीने के अंत में कोई लंबी यात्रा होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी में स्थिति सुधरेगी।
8 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सफलतादायक होने की संभावना है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मित्रों से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर अधिक विश्वास न करें। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपकी जमा पूंजी अचानक खर्च हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों के साथ सहयोग बना रहेगा और अपने हैं भावनाओं को प्रकट होने न दें। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, उनके स्वास्थ्य और भावनाओं का सम्मान करें। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ संघर्ष लेकर आ सकता है, अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में उलझनें आ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से समस्याएं बढ़ सकती हैं। अदालत के मामलों में संघर्ष की स्थिति बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यवसाय में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है।
9 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना कुछ मानसिक परेशानी लेकर आ सकता है। इस महीने लाभ में कमी होने की संभावना दिखाई दे रही है, हालांकि महीने के अंत में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार होगा और आपके कुछ रुके हुए कार्य बन जाएंगे। लघु यात्राओं के योग बनेंगे। पूंजी निवेश न करें और धन का सदुपयोग करें। व्यर्थ का उपदेश न दें और ऐसा कुछ भी न कहें जिससे किसी का दिल दुखे। भाई-बहनों की समस्याओं के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। आलस्य से बचें और दूसरों के भरोसे अपने कार्य न छोड़ें। अनावश्यक भाग-दौड़ की स्थिति से बचना होगा। माता-पिता के साथ रिश्तों में कुछ कड़वाहट देखने को मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में जागरूकता दिखानी होगी और अपने मनोबल को कम न होने दें। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखें। संतान की समस्याओं के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में महीने के अंत में सकारात्मक स्थितियां दिखाई देंगी। वैवाहिक जीवन में सामान्य मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य अधिकतर ठीक रहेगा। व्यापारी गतिविधियों में तेजी आएगी और आजीविका के क्षेत्र में उत्तरार्ध में स्थिति सुधरेगी।
10 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कोई विशेष लाभदायक नहीं कहा जा सकता। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि इस महीने आपके कार्यों में विलंब होगा और व्यर्थ की भाग-दौड़ बनी रहेगी। हालांकि महीने के अंत में कुछ संघर्ष के पश्चात सफलता के द्वार आपके लिए खुल जाएंगे। कार्यक्षेत्र के संबंध में कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। समझदारी से काम करें और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। अधिक पूंजी निवेश न करें, कुछ धन अपने पास सुरक्षित रखें। परिवार में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति न आने दें। भाई-बहनों के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। माता-पिता की ओर से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी कोचिंग या कॉलेज में मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी, क्योंकि मन भटकने की संभावना है। प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। अपनी संतान के प्रति व्यवहार सकारात्मक रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई सामान्य परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में साधारण लाभ की स्थिति रहेगी और नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्य में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
11 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सफलताएं लेकर आएगा। इस महीने किसी के बहकावे में न आएं और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में यदि कोई बड़ा निर्णय ले रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। कार्य के सिलसिले में कुछ छोटी यात्राएं संभव हैं। इस महीने अपने दोस्तों से किसी विषय को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बुद्धि और विवेक से कार्य करना आवश्यक है। अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करें, क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है। धैर्य को कम न होने दें। भाई-बहनों के साथ सहयोग बढ़ाने से पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है, इसलिए साझेदारी में मकान या दुकान खरीदने से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें, क्योंकि शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और किसी कंपनी में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन में किसी नए प्रेम संबंध का आगमन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता की संभावना है। पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंततः आपसी विश्वास पुनः स्थापित हो जाएगा। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नई तकनीक अपनाने से अच्छा मुनाफा मिलेगा। अपने ऑफिस में आप उत्कृष्ट कार्य करेंगे और आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
12 of 13
tula rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा, हालांकि आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस अवधि में आप अत्यधिक परिश्रम करेंगे, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपके ऑफिस में प्रमोशन की संभावना भी है। कुछ घरेलू मामलों को आपको बुद्धिमानी और धैर्य से सुलझाना होगा। शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका मधुर और सरल व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। भाई-बहनों को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना इसके लिए अनुकूल रहेगा। माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है और समाज में आपका सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, हालांकि संतान पक्ष के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। महीने के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखें। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता के योग हैं और नौकरी में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
दिसंबर:
तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना सुखकारक रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ बाधाएं अवश्य आएंगी, लेकिन आपके कार्य सिद्ध होंगे। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए। आपके मित्रों से इस समय अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा, इसलिए अधिक उम्मीद न रखें। महीने के अंत में मानसिक और शारीरिक परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, अतः संयम से कार्य करें। पूंजी निवेश से बचें और पारिवारिक मतभेदों को कम करने का प्रयास करें। घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बनाए रखें। यदि आपके भाई या बहन किसी आर्थिक सहायता की मांग करें, तो उन्हें अवश्य मदद करें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है, और इसमें माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना बहुत शुभ रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आकर्षण बना रहेगा। आप उन्हें किसी रोमांटिक डिनर पर ले जा सकते हैं या कोई कीमती उपहार दे सकते हैं। व्यापार में अधीनस्थ कर्मचारी अच्छा सहयोग देंगे, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी करने वालों के लिए समय अत्यंत अनुकूल रहेगा, और आपकी प्रशंसा की जाएगी।