Kanya Rashifal 2026: कन्या वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 एक साथ जहां कई अवसर लेकर आ सकता है तो वहीं कई चुनौतियों से भरा हुआ भी रहेगा। साल 2026 में ग्रहों की चाल का प्रभाव सबसे ज्यादा कन्या राशि वालों के ऊपर देखने को मिल सकता है। इस साल आपको सबसे ज्यादा धैर्य बनाए रखना होगा। साथ ही बदलाव को आप अपनाने के लिए तैयार रहें। साल 2026 में सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना होगा और अति उत्तेजना से बचें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
आइए विस्तार से जानते हैं कन्या वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। आपके कार्यों में महीने की शुरुआत में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन योजनाबद्ध और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सामान्य खर्च हो सकता है। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संगीत, मनोरंजन आदि के साधनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। भाई-बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। पराक्रम एवं धैर्य को बनाए रखें। उत्तेजना से बचें। भूमि, मकान या वाहन की खरीद-बिक्री के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। इस संबंध में कोई लंबी यात्रा भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। न्यायालय से संबंधित मामलों में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख-सौहार्द में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कृत्यों के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना साधारण सफलता देने वाला रहेगा। वाहन आदि की खरीद पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक मामलों में निर्णय लें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जमा पूंजी में वृद्धि होगी। वाणी की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लेखन-पाठन में आपकी जागृति उत्पन्न होगी। छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके हृदय में गरीब लोगों की सेवा करने का भाव उत्पन्न होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगिताओं की तैयारी प्रारंभ कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में संबंध अच्छे बने रहेंगे। संतान पक्ष के साथ तालमेल बनाए रखें और वाद-विवाद से बचें। शत्रु पक्ष के साथ सौम्य व्यवहार रखें, इससे शांति बनी रहेगी। व्यापार में परिश्रम से उन्नति होगी और आजीविका से जुड़ी परेशानियों का समाधान हो जाएगा।
4 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मार्च :
कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धैर्य और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो लाभ ही लाभ दिखाई देगा। महीने के अंत में आपके प्रयासों का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके मन में हर्ष की भावना जागृत हो सकती है। अपनी कमियों को किसी के सामने उजागर न होने दें। कार्य-व्यवसाय में दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी लालसा बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। यदि यात्राएं करें तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। नई भूमि, भवन या वाहन खरीदने के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर बातचीत हो सकती है। सामाजिक रूप से सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना उन्नति एवं सफलता देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अदालत से जुड़े मामलों में धैर्यपूर्वक कार्य करें। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लग सकता है। व्यापार में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे और नौकरी में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
5 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना संघर्ष के पश्चात सफलता देने वाला रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और व्यस्तता बढ़ सकती है। महीने की शुरुआत में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए अपने शारीरिक विश्राम पर भी ध्यान दें। खाने-पीने की वस्तुओं में परहेज रखें। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। किसी के भरोसे अपने काम को न छोड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। महीने के अंत में घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है। भूमि, मकान या वाहन खरीदने के लिए महीने की शुरुआत में कुछ अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं। माता-पिता की ओर से भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। आपके हृदय में दया का भाव बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उनकी आंतरिक भावनाओं को समझें। शत्रु पक्ष का साहस बढ़ सकता है। जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। अपने मनोबल को कम न होने दें। धार्मिक कृत्यों के प्रति अपनी धारणा को सुदृढ़ करें। व्यापार में लाभ में कुछ कमी आ सकती है, जबकि नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियाँ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मई :
कन्या राशि के जातकों के लिए मई का महीना उन्नति कारक रहने वाला है। विलंब से आपके कार्य सिद्ध होने की संभावना दिखाई दे रही है, लेकिन आपके सोच-विचार कर किये हुए कार्य अवश्य ही पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। समस्याओं को सुलझाने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में बुद्धिमानी से निर्णय लें। छोटी यात्राओं पर जाने के योग हैं। वाणी पर संयम रखें, किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखने से सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। मकान खरीदने का योग दिखाई दे रहा है। माता-पिता की ओर से सहयोग में कमी हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बिगड़ने की संभावना है, अतः वाद-विवाद की स्थिति से बचें। विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति गंभीरता बरतनी चाहिए, अनावश्यक कार्यों में समय नष्ट न करें। संतान पक्ष से अच्छा व्यवहार रखें, उनके उत्साह को कम न होने दें। प्रेम संबंधों में आंतरिक प्रेम में कमी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। शत्रु पक्ष से अत्यधिक विवाद से बचना आवश्यक है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में सामान्य चिंता हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी अभिरुचि बढ़ सकती है। व्यवसाय में धीमी गति से लाभ होगा, जबकि आजीविका के क्षेत्र में कार्यभार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जून :
कन्या राशि के जातकों के लिए जून का महीना लाभदायक रहेगा। इस महीने आपकी आय के संसाधनों में वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही है। आपने जो प्रयास पिछले कुछ महीनों से किए हैं, उनका फल अब आपको मिलता हुआ दिखाई देगा। सामाजिक मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा पूंजी के माध्यम से लाभ होने की संभावना है। संगीत, पर्यटन आदि मनोरंजन के साधनों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों को सहयोग प्रदान करेंगे। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो प्रयास करते रहिए। इस महीने कुछ लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता का व्यवहार सहानुभूतिपूर्ण रहेगा। जनसंपर्क में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में अपनी इच्छा शक्ति का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में प्रेम वृद्धि के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से मन में संतुष्टि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में विश्वास रहेगा और एक-दूसरे का सुख-सहयोग बना रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, परंतु स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो उन्नति के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। ऑफिस में पद, प्रतिष्ठा और धन की वृद्धि इस महीने निश्चित रूप से प्राप्त होगी।
8 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सामान्य रहने वाला है। महीने के अंत में परिस्थितियों में कुछ सुधार दिखाई देगा। धैर्य और साहस बनाए रखें तथा आत्मविश्वास में कमी न आने दें। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। खान-पान की वस्तुओं में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक मामलों में यदि योजना बनाकर कार्य करेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। बिना सोचे-समझे किसी भी महत्वपूर्ण कार्य का निर्णय न लें। यात्रा करते समय सतर्क रहें, विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग करें। वाणी में संयम रखें और किसी को कड़वे वचन न कहें। कुटुंबियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आपके हृदय में वैराग्य और संन्यास की भावना भी उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रेम प्रसंगों में सामान्य सुधार के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति के लिए धन व्यय होगा। शत्रु पक्ष से सावधानी रखें। जीवनसाथी से सामान्य मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य के संबंध में विशेष परेशानी की संभावना कम दिखाई दे रही है। तीर्थ यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि नौकरी में कुछ संघर्ष के संकेत हैं।
9 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना ठीक-ठाक रहने वाला है। इस महीने आपके कार्य सिद्ध होंगे, लेकिन उनकी गति कुछ धीमी रहेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन कम लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक होगा। लंबी दूरी की यात्राओं में सतर्क रहना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप करने से बचें। यदि आप मानसिक परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो स्वयं को व्यस्त रखें। किसी से अधिक उधार न लें और पूंजी निवेश करने से भी बचें। महीने के अंत में कुछ आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यवहार और वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। आत्मविश्वास बनाए रखने से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें। माता-पिता की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परिश्रम करने से सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान का ध्यान रखें। संतान पक्ष की भावनाओं का आदर करें और उनका आत्मविश्वास कम न होने दें। जीवनसाथी के साथ कुछ सामान्य मतभेद संभव हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जटिलताएँ बढ़ सकती हैं। व्यावसायिक उन्नति के लिए सोच-समझकर निर्णय लें। अपनी आजीविका के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने से लाभ होगा।
10 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
कन्या राशि के जातकों को सितंबर के महीने में कुछ संघर्ष के पश्चात सफलता प्राप्त होगी। महीने की शुरुआत में परिस्थितियाँ लाभकारी बनी रहेंगी। अपनी सूझबूझ और बुद्धि का सही समय और सही दिशा में उपयोग करने से लाभकारी परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धैर्य और साहस बनाए रखें। जहाँ तक संभव हो, किसी से पैसा उधार न लें। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में सामान्य खर्च हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ रुखापन आ सकता है, इसलिए अपनी वाणी को मधुर रखें और सभी से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। परिश्रम करना पड़ेगा। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद संभव हैं। आपकी माता का सहयोग इस महीने आपको अच्छा प्राप्त होगा। परोपकारी कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक भावनाएँ बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से मन में संतुष्टि कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में महीने के अंत में कुछ समस्याएँ बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी रहेगी, अतः अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
11 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना भौतिक सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता दर्शा रहा है। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है या आप अपने परिवार के साथ घर की साज-सज्जा पर धन व्यय कर सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा, लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ नई योजनाएँ क्रियान्वित होंगी, जिनका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। वाणी में कुछ कठोरता बनी रह सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। भाई-बहनों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। धैर्य और साहस बनाए रखने से आप नकारात्मक परिस्थितियों से बच पाएंगे। कोई नई संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में ऊँचा उठने की अभिलाषा बनी रहेगी और उचित मार्ग का अनुसरण करके आप प्रगति करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम प्रसंग में संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अच्छे कर्म करने से भाग्य आपका साथ देगा। व्यवसाय में धोखाधड़ी या छल से सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातक अपने कार्य पर पूर्ण ध्यान केंद्रित रखें।
12 of 13
Kanya Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सुख और लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के योग बन रहे हैं। महीने के अंत में सूझबूझ और परिश्रम से लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में सुख-संपन्नता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के नए स्रोत बनेंगे तथा घर-परिवार में हँसी-खुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्य संपादित होंगे। किसी कार्यवश अपने भाई-बहनों के साथ सामान्य दूरी की यात्रा संभव है। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी इच्छा बढ़ेगी और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ एकता और समझ बनी रहेगी। सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी तथा आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अत्यंत अनुकूल रहेगा, उन्हें कोई पुरस्कार या विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्थितियाँ सकारात्मक रहेंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धैर्य से काम लें। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, किसी विशेष परेशानी की संभावना नहीं है। आध्यात्मिक साधना की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में उन्नति के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यमों को बढ़ावा देना लाभदायक रहेगा। अपने कार्यालय में सावधानीपूर्वक कार्य करें और सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें।
दिसंबर :
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम महीना अर्थात दिसंबर का महीना साधारण फलदायी रहेगा। इस महीने भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन उसके अनुपात में लाभ कम प्राप्त होगा। महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जबकि उत्तरार्ध में व्यस्तता बढ़ सकती है। अपनी जमा पूंजी का सदुपयोग अच्छे कार्यों में निवेश करके करें, इससे लाभ और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा तथा भाई-बहनों की उन्नति के लिए आप सहयोग करेंगे। कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। सकारात्मक व्यवहार अपनाएँ और भावनात्मक निर्णयों से बचें। यदि आप कोई नई संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह महीना अनुकूल है। पिता की अपेक्षा माता के साथ आपका व्यवहार अधिक मधुर रहेगा। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि कुछ कम हो सकती है। व्यक्तिगत समस्याओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, अन्यथा पढ़ाई के प्रति अरुचि उत्पन्न हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में स्थिति बिगड़ने की संभावना है, अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी पक्ष पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपकी रुचि में वृद्धि होगी।