Taurus Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपके कार्यों में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयासों से कार्य अवश्य पूर्ण होंगे, क्योंकि आपने अपनी कार्यशैली में जो सकारात्मक परिवर्तन किए हैं, उनके परिणाम भविष्य में निश्चित रूप से प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष भले ही आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करें, लेकिन आपकी तीव्र बुद्धि उनके सभी प्रयासों को असफल कर देगी। स्वास्थ्य के मामले में हल्की तकलीफें, जैसे बुखार या जुकाम आदि हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में बुद्धिमानी से कार्य करें। परिस्थितियों का सही आकलन करें, और यदि आप समय पर निर्णय लेते हैं, तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा। अत्यधिक भावुक होने से बचें। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है, तो उसके शीघ्र निपटारे का प्रयास करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो अपनी कार्यशैली को सकारात्मक बनाए रखें। ऑफिस में अपनी कार्य क्षमता बढ़ाने का भी प्रयास करें। आप और आपके प्रेमी को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके संबंधों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। इस महीने आप अपने पिता या गुरुजनों के साथ किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और आपको एक गहरी धार्मिक अनुभूति प्राप्त हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी होगी। जल्द ही आप दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते के आनंद का अनुभव करेंगे।