फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Wed, 31 Dec 2025 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrishabh Rashifal 2026: वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Vrishabh Rashifal 2026: वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इस साल भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा निजी जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ-साथ कुछ चुनौतियों का भी सामना आपको करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों के लिहाज से आने वाला साल मिलाजुला साबित होगा। आर्थिक जीवन में समय-समय पर बदलाव दिखाई देगा।

आइए विस्तार से जानते हैं वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जनवरी :
वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना कुछ कठिनाइयाँ लेकर आएगा। आपके कई कार्य ऐसे होंगे जो बनते-बनते रुक जाएंगे। आपके जो रिश्तेदार हैं, उनसे अनबन हो सकती है, लेकिन महीने के अंत में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी और महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों के प्रति सावधानी रखें। पेट दर्द, बदन दर्द जैसी बीमारियों से सतर्क रहना होगा। मानसिक परेशानी विशेष रूप से नहीं होगी। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पुरानी संपत्ति खरीदने के लिए कुछ भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पर कोई विशेष अशुभ प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन अनावश्यक धन ख़र्च से बचना होगा। आजीविका के संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्यपूर्वक कार्य करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो रचनात्मक रूप से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। सोच-समझकर कोई बड़ा निर्णय लें, वरना परेशानी हो सकती है। भावुकता से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। आप किसी के बहकावे में आकर अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार का विवाद न करें। समझदारी पूर्वक आगे बढ़ेंगे तो आपका रिश्ता बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
फरवरी :
वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना विशेष लाभ और उन्नति दायक नहीं रहेगा। संघर्ष के साथ धीमी गति से कार्य बनने के योग हैं। नकारात्मक सोच से बचना होगा और विरोधियों की ओर से अधिक सतर्कता रखनी होगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियाँ रह सकती हैं। खाने-पीने की वस्तुओं में संयम रखें, और अगर आप घर के बाहर भोजन कर रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर और अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही कदम उठाएँ। संपत्ति को खरीदने या बेचने के लिए यह महीना शुभ है, और आपके माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो परिश्रम करना आवश्यक होगा, तभी आपकी स्थिति में सुधार होगा। विदेश से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है।आपके साथ जो लोग काम करते हैं, उन्हें यदि आप थोड़ा अनुशासन में रखेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर अपने प्रेमी के बारे में सोचेंगे तो भविष्य में प्रेम संबंधों में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। पति और पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा, और आप दोनों अपने पारिवारिक दायित्वों का अच्छे प्रकार से पालन करेंगे।

4 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मार्च राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा। महीने की शुरुआत में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा लेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी के बहकावे में न आएँ, अपनी बुद्धि और विवेक से सोच-समझकर प्रत्येक बात पर ध्यान दें। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें और निराशा की स्थिति में बिल्कुल न जाएँ। व्यायाम, योग, ध्यान आदि करते रहें। अत्यधिक महत्वाकांक्षा से बचना होगा। यदि संपत्ति से जुड़े कोई विवाद हैं तो उन्हें सुलझाने की कोशिश करें, आपके मित्र भी आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में धीरे-धीरे आपकी प्रगति दिखाई दे रही है। यदि आप औषधि, जड़ी-बूटी या प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो इस महीने आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करते हैं तो भी आपकी स्थिति में सुधार होगा। आप और आपके प्रेमी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण में वृद्धि होगी। हालांकि तालमेल बनाकर चलना बेहद आवश्यक है। आप दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को आने न दें। पारिवारिक सदस्यों के हस्तक्षेप के कारण पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो सकता है। विश्वास की कमी वाली स्थिति से बचें, अपनी पत्नी को समय दें और उस पर विश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल :
वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना सकारात्मक रहेगा। महीने की शुरुआत में ही आपको अधिक सुख और उन्नति प्राप्त होगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहना होगा, हालांकि वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी परेशानी की संभावना नहीं है। अपने को व्यस्त रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर आगे बढ़ें, ताकि भविष्य में आपको अच्छे परिणाम मिल सकें। अपने ऊपर विश्वास रखें। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आजीविका के क्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए तालमेल बनाकर चलें। हालांकि, ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी शुभ धार्मिक यात्रा की संभावना भी है। आप और आपके प्रेमी के बीच संबंध बहुत अच्छे रहेंगे, प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आप अपने प्रेमी को कोई कीमती तोहफ़ा भी दे सकते हैं। पति और पत्नी के बीच आपसी संबंधों में सौहार्द रहेगा, हालांकि अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सहयोग अवश्य करें। व्यवसाय में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मई 
वृषभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना सुखकारक रहेगा और आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। आप जो भी भविष्य के लिए योजना बना रहे हैं, उसके बारे में अपने विरोधियों को पता नहीं चलने देना चाहिए, अन्यथा वे उसमें बाधा डाल सकते हैं। महीने के अंत में आपको अच्छा और बड़ा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो इस महीने कोई विशेष परेशानी नहीं है, लेकिन तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को बचाना होगा। महीने की शुरुआत में कुछ यात्राएं होंगी, उस समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। नई संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए इस मामले में सावधानी बरतें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। कार्यस्थल पर आपके सहयोगी आपका समर्थन करेंगे और आपकी प्रशंसा भी होगी। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। ऑफिस में महिला सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार बना रहेगा। संदेह की स्थिति से बचें। पति-पत्नी के बीच समय बेहद अच्छा रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। आप अपनी पत्नी को लेकर कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझेंगे और प्यार में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जून :
वृषभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना अंत में अच्छा लाभ देकर जाएगा। महीने की शुरुआत में कुछ संघर्ष दिखाई दे रहा है और वाद-विवाद की परिस्थितियाँ भी बनती हुई नज़र आ रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि आप किसी के बहकावे में आकर स्वयं का ही नुकसान कर सकते हैं। शारीरिक बीमारियों के प्रति सावधानी रखनी होगी। शरीर में दर्द या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। तैलीय भोजन से परहेज करें और खानपान में संयम रखें। आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिससे धन संचय करना कठिन होगा। इस समय किसी से कर्ज़ न लें तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। अपनी समस्याओं को स्वयं हल करने की कोशिश करें, वही आपके लिए अधिक लाभदायक होगा। व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो महीने की शुरुआत में किए गए कार्यों का लाभ आपको महीने के अंत में मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को महीने के अंत में बड़े ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कर्मचारियों को बोनस देने का भी विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो सुख और सौहार्द में वृद्धि होगी। भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा और आप अपने रिश्ते को भविष्य में आगे ले जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी पत्नी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हों, इसका विशेष ध्यान रखें। धार्मिक दृष्टिकोण से यह महीना बहुत शुभ रहेगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है या आप अपने देवस्थान पर रामायण पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

8 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
जुलाई :
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सामान्य रूप से लाभ, सुख और उन्नति दायक रहेगा। इस महीने की शुरुआत में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी, इसलिए इसी समय अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने का प्रयास करें, क्योंकि महीने के अंत में कुछ परिस्थितियाँ आपके प्रतिकूल हो सकती हैं।स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, इसलिए अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखना आवश्यक होगा। वाद-विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता नहीं दिख रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि जितना धन कमाएँगे, उतना ही खर्च भी हो जाएगा। अतः धन को अनावश्यक रूप से बर्बाद करने से बचें। इस महीने आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो व्यापार में अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें और परस्पर मतभेदों को बढ़ने न दें। एक-दूसरे के सहयोग से कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आपका प्रेमी या प्रेमिका आपका प्रस्ताव स्वीकार कर सकता/सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और सरकारी नौकरी में चयन के योग बन रहे हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

9 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त :
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपके कार्यों में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयासों से कार्य अवश्य पूर्ण होंगे, क्योंकि आपने अपनी कार्यशैली में जो सकारात्मक परिवर्तन किए हैं, उनके परिणाम भविष्य में निश्चित रूप से प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष भले ही आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करें, लेकिन आपकी तीव्र बुद्धि उनके सभी प्रयासों को असफल कर देगी। स्वास्थ्य के मामले में हल्की तकलीफें, जैसे बुखार या जुकाम आदि हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में बुद्धिमानी से कार्य करें। परिस्थितियों का सही आकलन करें, और यदि आप समय पर निर्णय लेते हैं, तो निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा। अत्यधिक भावुक होने से बचें। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है, तो उसके शीघ्र निपटारे का प्रयास करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो अपनी कार्यशैली को सकारात्मक बनाए रखें। ऑफिस में अपनी कार्य क्षमता बढ़ाने का भी प्रयास करें। आप और आपके प्रेमी को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके संबंधों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। इस महीने आप अपने पिता या गुरुजनों के साथ किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और आपको एक गहरी धार्मिक अनुभूति प्राप्त हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी होगी। जल्द ही आप दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते के आनंद का अनुभव करेंगे।
 

10 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रूप से सुख और शांति से भरा रहने वाला है। आपने जो भी योजनाएँ बनाकर कार्य किए हैं, उनका फल आपको इस महीने अवश्य प्राप्त होगा। आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे और आपके साथ सुलह करने का प्रयास करेंगे। इस महीने आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सतर्क रहना होगा, विशेष रूप से गले से जुड़ी बीमारियों के प्रति सावधानी बरतें। नियमित व्यायाम करते रहें और लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान सतर्क रहें। इस महीने आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आय भी अच्छी रहेगी, हालांकि कुछ धन खर्च भी होगा। व्यवसाय में अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, लेकिन धीरे-धीरे उन्नति और लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपको अहंकार से बचना चाहिए और अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी और आप अपने प्रेमी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आगमन की संभावना है, आपकी पत्नी गर्भवती हो सकती हैं। आप अपनी पत्नी से अत्यंत प्रेम करते हैं, इसलिए इस महीने उनका विशेष ध्यान रखें। धार्मिक यात्राओं के दौरान आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित लोगों से होगी। आप अपने कर्मों से अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराने का अवसर देंगे।

11 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना शुरुआत की अपेक्षा अंत में अधिक सकारात्मक रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में विरोधियों से चर्चा नहीं करनी चाहिए, अन्यथा आपकी कार्य-योजना असफल हो सकती है। इस महीने आपके शत्रु आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको लोभ और लालच से बचना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें और अनुशासित दिनचर्या अपनाएँ। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लें, विशेष रूप से संपत्ति की खरीद-बिक्री करते समय सतर्क रहें। इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ खर्चे भी सामने आएंगे, इसलिए अपनी जमा पूंजी को सोच-समझकर खर्च करें। ऑफिस में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आपका तबादला भी संभव है। यदि आप स्वयं का व्यवसाय करते हैं, तो इस महीने आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। प्रेम संबंधों में अपने प्रेमी पर अंधविश्वास न करें, बल्कि उसका मन जीतने का प्रयास करें, क्योंकि जिसने मन जीत लिया, उसने सब कुछ जीत लिया। पति-पत्नी के मध्य हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्य में सहभागिता संभव है। माता-पिता को लेकर कुछ चिंताएँ रह सकती हैं, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके गुरुओं का आशीर्वाद भी इस महीने अवश्य ही आपके साथ रहेगा।

12 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
नवंबर 
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सुख और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अत्यधिक बुद्धिमानी से काम करना होगा और अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा देनी होगी। ध्यान रखें कि आप तर्क-वितर्क या वाद-विवाद में न उलझें, जिससे आपके महत्वपूर्ण कार्य पीछे न छूट जाएँ।इस महीने सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़नी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा, कोई विशेष परेशानी नहीं दिख रही है, लेकिन मानसिक रूप से स्वयं को संयमित रखना आवश्यक होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी वाणी को मधुर बनाएँ। यदि आप संपत्ति खरीद या बेच रहे हैं, तो दस्तावेज़ों की जाँच अवश्य कर लें ताकि किसी प्रकार का धोखा न हो। अपनी जमा पूंजी का सही उपयोग करें और अनावश्यक खर्च से बचें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च तो करें, लेकिन अपनी बचत का ध्यान रखना भी ज़रूरी है। अगर आप तकनीकी या प्रॉपर्टी से जुड़े काम में हैं, तो आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपने कार्यशैली में कुछ परिवर्तन अवश्य करें। पति-पत्नी के बीच संदेह की भावना न आने दें और एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ाएँ। यही आपके रिश्ते की सबसे बड़ी पूंजी है। आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपनी प्रेमिका के साथ किसी पहाड़ी स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। महीने के अंत में आप दोनों के प्रेम में मधुरता और गहराई बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। उनके आशीर्वाद से किसी नई कंपनी में नौकरी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Taurus Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर :
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम महीना, यानी दिसंबर का महीना, कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि आपके कुछ बनते-बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। हालांकि, महीने का अंत आपके लिए सुखदायक रहेगा। आप लोभ और लालच में आकर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। कमर दर्द, जोड़ों का दर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी दोबारा उभर सकती है। यात्राओं के दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन जितना धन आएगा, उससे अधिक खर्च भी सामने आ सकता है। इसलिए किसी को उधार या कर्ज देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। यदि आप कई महीनों से मकान खरीदने का विचार कर रहे थे, तो आपका यह सपना इस महीने पूरा हो सकता है। इसमें आपके माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो कुछ उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाओं का क्रियान्वयन करें और परिश्रम करने में पीछे न हटें। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, अहंकार न करें। विनम्रता अपनाएँ, इससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा सहयोग और प्रेम बना रहेगा। आप समझदारी से अपने परिवार की समस्याओं को सुलझा लेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान संबंधी सुख की प्राप्ति होगी और देवताओं की कृपा भी इस महीने आप पर अवश्य बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें