फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Horoscope 2026: सिंह राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Wed, 31 Dec 2025 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Leo Horoscope 2026: सिंह वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं का ज्योतिषीय विश्लेषण।
विज्ञापन
1 of 13
Mesh Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
Leo Horoscope 2026: सिंह वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, आर्थिक मजबूती, सफलता और मान-सम्मान से भरा हुआ साल होगा। करियर में चीजें सही दिशा की तरफ आगे बढ़ेंगी। तरक्की के शानदार अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके लिए नई भूमि, मकान या वाहन खरीदने के लिए स्थिति सामान्य रूप से लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। साल 2026 छात्रों के लिए अध्ययन का यह समय सफलता दायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ और उन्नति के योग रहेंगे और कार्य से संतुष्टि में वृद्धि होगी।

आइए विस्तार से जानते हैं सिंह वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन

2 of 13
Leo Horoscope 2026
जनवरी :
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ समाप्त होंगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में हँसी-खुशी का वातावरण बनेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर व्यवहार करें। अधिक भोजन से बचें। भाई-बहनों के साथ महीने की शुरुआत में अच्छा सहयोग रहेगा, लेकिन महीने के अंत में रिश्तों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। नवीन भूमि, मकान या वाहन खरीदने के लिए स्थिति सामान्य रूप से लाभकारी रहेगी। महीने की शुरुआत में इस संबंध में स्थिति विशेष रूप से अनुकूल रहेगी। माता-पिता की ओर से सुख में थोड़ी कमी हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में महीने की शुरुआत में कुछ परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। शत्रु पक्ष महीने के अंत में कुछ सक्रिय हो सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास उन्हें परास्त करेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी और नौकरी में स्थिति सुगम बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
फरवरी :
सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभ और उन्नति कारक रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानियाँ हो सकती हैं। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जमा पूंजी का सदुपयोग करें और अनावश्यक खर्चों से बचें। मनोरंजन के साधनों के प्रति रुचि जागृत होगी। व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। भाई-बहनों की उन्नति के प्रति आप चिंतित रहेंगे। धैर्य और पराक्रम बनाए रखें। नवीन संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए महीने की शुरुआत में स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। माता-पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंगों में ज़िद्दी रवैये से बचें। संतान पक्ष पर खर्च की संभावना है। न्यायालय से जुड़े मामलों में भागदौड़ बनी रह सकती है। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सामान्य मतभेद हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए मन को शांत रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में स्थिति शुभ रहेगी और नौकरी में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
 

4 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
मार्च :
सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और लाभकारक रहेगा। आय के स्रोतों और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने मित्रों से आपको अनुकूल सहयोग और सहायता प्राप्त होगी। अधिक परिश्रम से बचें, विश्राम भी आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार और वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग बढ़ेगा। आपका व्यवहार मधुर रहेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। भाई-बहनों के प्रति लगाव बढ़ेगा। धैर्य और साहस में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखें, उनका सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का यह समय सफलता दायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। विरोधियों के व्यवहार में सुधार की संभावना कम है। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य स्नेह बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। व्यापार में लाभ और उन्नति प्राप्त होगी तथा नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
अप्रैल :
सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कार्यक्षेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई योजनाएं बनेंगी। यदि आप कर्म अच्छे करेंगे, तो भाग्य अवश्य साथ देगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक सुख के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। वाणी में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में पूंजी निवेश कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी दूरस्थ स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भूमि, मकान या वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। माता-पिता के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपके हृदय में गरीबों के प्रति करुणा उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में परस्पर भावनाओं का आदान-प्रदान होता रहेगा। बच्चों की ओर से स्नेह और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों के साथ मित्रता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य साधारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ और उन्नति के योग रहेंगे तथा कार्य से संतुष्टि में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
मई :
सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना लाभ और उन्नति दायक रहेगा। महीने के अंत में भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कुछ समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयमित व्यवहार अपनाएं। अपने खाने-पीने की वस्तुओं में परहेज रखें। जमा पूंजी खर्च हो सकती है, इसलिए अनावश्यक धन व्यय से बचना होगा। अपनी जिह्वा पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर वाणी का प्रयोग करें ..भाई-बहनों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। सकारात्मक विचारधारा रखें। नवीन संपत्ति खरीदने के लिए स्थितियां शुभ रहेंगी। माता-पिता की ओर से परस्पर सहयोग बना रहेगा। आपके हृदय में सात्विक भावनाओं का विकास होगा। जनसंपर्क में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि घट सकती है, अतः अच्छी सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्कता अपनाना आवश्यक होगा। दांपत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के योग हैं। पूजा-पाठ आदि में मन अधिक लगेगा। व्यवसाय में धीमी गति से लाभ प्राप्त होगा। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बन सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
जून :
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना सुखद और लाभदायक रहने वाला है। परिश्रम से उन्नति के द्वार खुलेंगे, परंतु अनावश्यक मेहनत से बचना होगा। सकारात्मक जीवनशैली का पालन करें। महीने की शुरुआत में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, इसके साथ ही विदेशी धन लाभ की भी संभावना है। जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। वाद-विवाद से बचें और पारिवारिक जनों के साथ सुख-सौहार्द बनाए रखें। छोटी-मोटी यात्राओं के माध्यम से इस महीने लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए शुभ है। आपके हृदय में परिवार के लोगों के प्रति धन खर्च करने की इच्छा उत्पन्न होगी। माता-पिता की ओर से भी व्यवहार अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी नौकरी में चयन होने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष का वातावरण रहेगा। विरोधी पक्ष से विशेष परेशानी होने की संभावना नहीं है। गृहस्थ जीवन में उत्तम तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अधिकांश रूप से ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी में स्थितियां सुधरेंगी।

8 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
जुलाई :
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना लाभदायक और शुभकारक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी विशेष परेशानी होने की संभावना कम है। आपके इष्ट-मित्रों की ओर से महीने की शुरुआत में सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी को कड़वे वचन न कहें। अनावश्यक धन खर्च से बचें। भाई-बहनों के साथ कार्यक्षेत्र आदि में साझेदारी हो सकती है। धैर्य को कम न होने दें। भूमि या वाहन के क्रय-विक्रय के लिए स्थितियां शुभ रहेंगी। महीने की शुरुआत में किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों में परस्पर संबंधों में सुधार होगा। संतान पक्ष की आंतरिक भावनाओं का आदर करें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक आत्मविश्वास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थिति में विशेष सुधार की संभावना कम है। वैवाहिक जीवन में महीने के अंत में आकर्षण में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान थोड़ा कम हो सकता है, किंतु धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यापार में धीमी गति से लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यालय में सहयोगियों के साथ मिल-जुलकर कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

9 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : Leo Horoscope 2026
अगस्त :
सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना लाभदायक रहने वाला है। महीने के अंत में कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। विरोधियों का व्यवहार भी आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं और अपनी बुद्धि-विवेक से कार्य करें। अपने धन का उचित समय पर सही उपयोग करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी को कटु वचन न कहें। परिश्रम करना न छोड़ें, क्योंकि प्रयास करने से कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। भाई-बहनों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। मकान की खरीदारी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं, किंतु किसी भी संबंध में सोच-समझकर निर्णय लें। माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार रखने से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे से अल्प अवधि के लिए अलगाव की संभावना बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से सामान्य चिंता रह सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति के संकेत मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी के मध्य वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक कृत्यों में मन लगा रहेगा। व्यवसाय में महीने के अंत में लाभ प्राप्त होगा और नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।

10 of 13
Leo Horoscope 2026
सितंबर :
सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना उन्नतिकारक रहेगा। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक वृद्धि होने की संभावना है। इष्ट-मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। महीने के अंत में कोई लाभकारी यात्रा होने की संभावना है। सात्त्विक विचारधारा के प्रति आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करते रहें। जमा पूंजी किसी शुभ कार्य में खर्च हो सकती है। अच्छा व्यवहार बनाए रखने से पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों की स्थिति में सुधार की संभावना कम रहेगी, अतः धैर्य बनाए रखें। उतावलेपन से बचें। नवीन भूमि या वाहन के क्रय-विक्रय के लिए स्थितियां महीने के अंत में अनुकूल हो जाएंगी। माता-पिता का यथासंभव सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी और आप परोपकारी कार्यों में भी अपना योगदान देंगे। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की भावनाओं का सम्मान करें, इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जोड़ों में दर्द, पेट या गले से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी बरतें। महीने के अंत में लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

11 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना प्रारंभ में काफी अच्छा रहेगा। इस महीने किसी के बहकावे में न आएं और अपने विवेक से कार्य करें। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने से लाभ प्राप्ति की संभावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। भोग-विलास की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। वाद-विवाद वाली स्थितियों से बचें। आर्थिक रूप से सामान्य लाभ होगा। सोच-समझकर बोलें और किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। भाई-बहनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। धैर्य और साहस को कम न होने दें। महीने के उत्तरार्ध में संपत्ति क्रय के योग बनेंगे, जिससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की ओर से अच्छा धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव में कमी आ सकती है, अतः एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। संतान का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। विरोधियों की पराजय होगी। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दांपत्य सुख में कुछ कमी हो सकती है। पूजा-पाठ, मंत्र-जप आदि धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जबकि नौकरी करने वालों को सामान्य लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

12 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
नवंबर :
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना लाभकारक रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान होने की संभावना बनेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्राओं के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। सात्विक खानपान के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे व्यवहार से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और समय-समय पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक महोत्सव में आप अपनी ओर से सहयोग देंगे। भाई-बहनों के माध्यम से अच्छे संपर्क स्थापित होंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। माता-पिता की ओर से स्नेह और लाभ प्राप्त होगा। हृदय में दीन-दुखियों के प्रति सहयोग की भावना उत्पन्न होगी, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन के प्रति अभिरुचि बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में समझदारी और संयम का परिचय दें। संतान पक्ष की ओर से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य आपसी सहयोग बढ़ेगा और दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। धार्मिक कृत्यों के प्रति प्रवृत्ति थोड़ी कम हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Leo Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर :
सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना सम्मान देने वाला रहेगा। इस महीने आपको किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मानित भी किया जा सकता है। परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में लंबी यात्राएँ हो सकती हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। आपके मित्रों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र से जुड़ी जो भी योजनाएँ बना रहे हैं, उन्हें सोच-समझकर बनाएं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धैर्य और साहस से यदि आप कार्य करेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जमा पूंजी के माध्यम से लाभ होगा। पराक्रम और बुद्धि के बल पर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आपकी लालसा बढ़ेगी। भाई-बहनों की ओर से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, लेकिन संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना शुभ नहीं है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अध्ययन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शत्रु पक्ष का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-सामान्य की कमी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं से सावधान रहें। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और यदि आप नौकरी में हैं, तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें