rashifal 2021
सिंह राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
इस वर्ष आपको अपने साथी से अधिक उम्मीद नहीं करनी है, क्योंकि वह अपने कार्य में अधिक व्यस्त रहेंगे, जिससे वह आपको अधिक समय नही दे पाएंगे और आप तनाव मे आएंगे। अगर आप अकेले हैं, तो साल की शुरुआत में आपकी किसी साथी से मुलाकात होगी और आपको लगेगा कि आपको उनसे प्रेम हो रहा है। आप मई से पहले उन्हें अपनी दिल की बात बता दें, तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस वर्ष वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने से आपसी मतभेद बन सकता है जिससे आपसी तकरार भी चलती रहेगी। साल के मध्य में आप साथी के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपसी मतभेद भी खत्म होगा। साल के अंत में आपको अचानक अपने जीवन साथी से तोहफा भी मिल सकता है।