त्रिग्रही योग
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर इस त्रिग्रही योग का प्रभाव पंचम और सप्तम भाव पर है। शनि नवम भाव में धैर्य, धर्म और दीर्घकालिक भाग्य का कारक बन रहा है। वहीं शुक्र जो स्वयं वृषभ के स्वामी हैं, शनि के साथ मिलकर अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं। बुध की स्थिति चतुर्थ भाव से सप्तम दृष्टि डाल रही है जिससे वाणी में माधुर्य और पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। इसके फलस्वरूप जातक को संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा में रुचि रखने वालों के लिए यह काल उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा तथा जिनका विवाह रुका हुआ है, उन्हें विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन और व्यापार की बात करें तो निवेश में लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता और व्यापारिक निर्णयों में स्थिरता आएगी। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। शुक्र और शनि का यह योग वृषभ राशि के जातकों के लिए राजयोग के समान परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है।