फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2026: क्या चंद्र ग्रहण के कारण बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानें पूरी जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 12:13 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षाबंधन के दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं, क्या ग्रहण के कारण रक्षाबंधन की पूजा या राखी बांधने के समय में बदलाव होगा? क्या इस दौरान सूतक काल प्रभावी रहेगा? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन 2026 - फोटो : AI
रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार इसी दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं, क्या ग्रहण के कारण रक्षाबंधन की पूजा या राखी बांधने के समय में बदलाव होगा? क्या इस दौरान सूतक काल प्रभावी रहेगा? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

Raksha Bandhan 2026: भाई के लिए शुभ प्रतीकों के अनुसार सही राखी का करें चयन, जानिए राशियों के प्रकार
Raksha Bandhan 2026: एक से ज्यादा भाई हों तो किसे पहले बांधें राखी? जानें सही नियम
विज्ञापन

2 of 5
क्या चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर पड़ेगा असर? - फोटो : Freepik
क्या चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर पड़ेगा असर?
28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी स्थान पर ग्रहण दिखाई न देने की स्थिति में वहां सामान्य तौर पर ग्रहण से जुड़े सूतक और धार्मिक प्रतिबंध लागू नहीं माने जाते। इसलिए भारत में रक्षाबंधन के पर्व पर इस ग्रहण का कोई प्रत्यक्ष धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा। ऐसे में भाई-बहन सामान्य तरीके से रक्षाबंधन मना सकते हैं और राखी बांध सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
28 अगस्त 2026 को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? - फोटो : Freepik
28 अगस्त 2026 को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि, भारत से यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

4 of 5
क्या रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक? - फोटो : Freepik
क्या रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक?
धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले आरंभ होता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है। लेकिन 28 अगस्त 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूतक को धार्मिक दृष्टि से ग्रहण से जुड़ा अशुभ समय माना जाता है। जिन स्थानों पर ग्रहण दिखाई देता है, वहां इस अवधि में कई तरह के शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। मान्यता के अनुसार सूतक लगने के बाद भोजन बनाने और खाने से भी बचा जाता है। ग्रहण से पहले तैयार भोजन में तुलसी की पत्तियां रखने की परंपरा भी कई घरों में प्रचलित है। वहीं, कुछ धार्मिक स्थलों में इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रखने की परंपरा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe stock
रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पूरे दिन अवसर रहेगा। हालांकि, शुभ समय की बात करें तो राखी बांधने का विशेष मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक बताया गया है।

इसलिए भारत में रहने वाले भाई-बहन चंद्र ग्रहण को लेकर किसी तरह की चिंता किए बिना रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां इसके सूतक को भी मान्य नहीं माना जाएगा।

August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें