फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajlaxmi Yoga: इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के सारे द्वार, राजलक्ष्मी योग लेकर आएगा समृद्धि

Sat, 19 Jul 2025 05:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rajlakshmi Yog: 20 जुलाई 2025 की सुबह 6:11 बजे चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ युति बनाएंगे। यह दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग वृषभ राशि में राजलक्ष्मी योग का निर्माण करेगा
विज्ञापन
1 of 6
Chandra Shukra Yuti - फोटो : adobe stock
Beneficial zodiac signs Chandra Shukra Yuti: 20 जुलाई 2025 की सुबह 6:11 बजे चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ युति बनाएंगे। यह दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग वृषभ राशि में राजलक्ष्मी योग का निर्माण करेगा जिसे धन, समृद्धि और सुख-संपन्नता का प्रमुख संकेत माना जाता है। चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य और धन के स्वामी ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह वृषभ राशि में साथ होते हैं, तो उनकी सकारात्मक ऊर्जा दोगुनी हो जाती है, जिससे जीवन के कई पहलुओं में खुशहाली का प्रवाह शुरू हो जाता है।
Gajkesari Yog 2025: 22 जुलाई को बनेगा गजकेसरी योग, इन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के अवसर
यह राजलक्ष्मी योग लगभग ढाई दिन तक प्रभावी रहेगा और इन दिनों में कई राशियों को अपने जीवन में प्रेम की मधुरता, आर्थिक उन्नति, रचनात्मक सफलता और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। यह समय नई योजनाओं को शुरू करने, संबंधों को मजबूत करने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को इस योग से विशेष लाभ मिलने वाला है और किस प्रकार ये ग्रह योग उनके जीवन में समृद्धि लेकर आएगा।
Shodash Panchak Rajyog: 24 जुलाई से इन राशियों पर शनि देव होंगे मेहरबान, राजयोग में चमकेगा भाग्य
विज्ञापन

2 of 6
प्रेम जीवन में मिठास आएगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस युति का प्रभाव वृषभ राशि के प्रथम भाव पर होगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार और आकर्षण बढ़ेगा। आप अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। धन संबंधी अवसर आपके लिए खुलेंगे, जिनमें नई नौकरी या व्यापार के सुनहरे अवसर शामिल हैं। प्रेम जीवन में मिठास आएगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। निवेश करने, संपत्ति खरीदने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना जाता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार के साथ बिताया गया समय आपके रिश्तों को और गहरा करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
यह युति कर्क राशि के 11वें भाव को प्रभावित करेगी, जो आय और सामाजिक संपर्कों का भाव है। इस समय आपके लिए धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे और कोई भी रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके सामाजिक नेटवर्क में मजबूती आएगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति या व्यापार में लाभ की संभावनाएं प्रबल होंगी। इस समय आप नए अवसरों को आसानी से पहचान सकेंगे और उनका फायदा उठा पाएंगे।

4 of 6
परिवार के साथ आपके संबंध और भी मधुर होंगे। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह युति कन्या राशि के नवम भाव में रहेगी, जो भाग्य, शिक्षा और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़ा हुआ है। इस अवधि में आपके करियर में नए अवसर सामने आएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लंबी यात्राएं लाभदायक रहेंगी, जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में मदद करेंगी। परिवार के साथ आपके संबंध और भी मधुर होंगे। साथ ही, आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। यह समय नई योजनाओं को शुरू करने और अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
इस दौरान आपको अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के आठवें भाव पर यह युति प्रभाव डालेगी, जो अचानक लाभ, बदलाव और रहस्यमयी अवसरों का प्रतीक है। इस दौरान आपको अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है, जैसे कोई विरासत, बोनस या निवेश से बड़ा फायदा। प्रेम और पार्टनरशिप में गहराई आएगी, लेकिन आपको कुछ मामलों में सतर्क रहना होगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा और आपको ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपके लिए नए दरवाजे खोल सकते हैं। यह समय आपके लिए कुछ बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है, जिससे आपके जीवन में स्थायी बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में लाभ संभव है। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के पांचवें भाव पर इस युति का असर होगा, जो प्रेम, संतान, रचनात्मकता और आनंद का भाव है। इस समय आपके प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व को नया आयाम मिलेगा। संतान से संबंधित मामलों में भी खुशखबरी मिलेगी। शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में लाभ संभव है। यह समय नए रचनात्मक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए बहुत शुभ रहेगा, जो आपको मनोबल और आर्थिक दोनों ही रूप से मजबूती देगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें