Rahu Shukra Yuti: फरवरी का महीना ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर बहुत ही खास रहेगा। इस माह कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिससे कई तरह की युति बनेगी। 6 फरवरी को धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे राहु के साथ युति बनाएंगे। शुक्र और राहु की यह युति कुंभ राशि में 18 वर्षों के बाद बनेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, धन और लग्जरी का कारक माना जाता है, वहीं राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु आकस्मिक लाभ, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी आदि कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं राहु-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन सकता है।