फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु-केतु ने बदली अपनी चाल, 4 राशि वालों की खत्म होगी सारी परेशानियां, मिलेगा धन लाभ

Thu, 17 Aug 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
18 साल बाद 18 अगस्त 2017 को यानि आज से एक दिन बाद राहु सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, और यह परिवर्तन 18 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर कर्क राशि में गोचर होगा। वैसे तो राहु और केतु को व्यक्ति के बुद्धि को भ्रमित कर देने वाले छाया ग्रह के नाम से जाना जाता है। जिसके कारण जीवन में अचानक कोई बड़ा परिवर्तन होता है, हालांकि यह हमेशा अशुभ नहीं होता है बल्कि कई बार शुभ परिणाम भी देता है। आइए जानते है कि इस राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को भविष्य में होने वाला है फायदा।

 पढ़ें-18 अगस्त से राहु-केतु बदल रहे हैं चाल, इन राशि वालों पर आ सकती है मुसीबते
विज्ञापन

वृष राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

2 of 5
वृष राश‌ि
वृष राशि- वृष राशि से राहु का परिवर्तन चौथे घर में हो रहा है जोकि पराक्रम के भाव को दर्शाता है। राहु आपकी राशि के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। यह परिवर्तन होने से इस राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यह आपके लिए ऐश्वर्य, धन वैभव और मान सम्मान दिलाएगा।
विज्ञापन

वृश्चिक : मेहनन और कार्यकुशलता से अधिक लाभ मिलेगा

3 of 5
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक- राहु आपके दसवें भाव में स्थित है जोकि आपके भाग्य का स्थान है यह भाव आपके कर्म और प्रोफेशन से जुड़ा है। इस बदलाव से आपके मेहनन और कार्यकुशलता से अधिक लाभ मिलेगा। यह परिवर्तन आपकी आने वाली परेशानियों को दूर करेगा।

कुंभ: राहु और केतु आपको विरोधियो से हमेशा बचाएगा

4 of 5
कुंभ राश‌ि
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिये राहू का परिवर्तन सातवें घर में होगा जो कि आपके शत्रु और रोग को काटने वाला योग बना रहा है। आपकी राशि से राहू हमेशा सुख समृद्धि देने वाला माना गया है। यह समय आपके लिये शत्रु से भी प्रशंसा पाने का रहेगा। आपकी राशि में राहू का यह परिवर्तन सुख, धन व शांति वृद्धि करने वाला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुला : इस साल आपको हर मामले में सफलता मिलेगी

5 of 5
तुला राश‌ि
तुला- राहु आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। 11वां भाव आर्थिक तरक्की और बेशुमार सफलताओं से संबंधित होता है। इसलिए इस वर्ष आपको अपार सफलता मिलेगी, जो जीवन भर आपके लिए यादगार रहेगी। आय के नए साधन मिलेंगे और करियर में कई सुनहरे अवसर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें