फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Transit 2026: साल 2026 के इस माह में होगा राहु का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ और अच्छे संकेत

Sun, 24 May 2026 01:42 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Transit 2026: ज्योतिष में राहु जो एक छाया ग्रह माने जाते हैं उनका विशेष महत्व होता है। राहु 5 दिसंबर 2026 को राशि बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
Rahu Transit 2026:  ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा ही उल्टी चाल से चलने वाले ग्रह हैं जो अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और जल्द ही ये शनि के स्वामित्व वाली दूसरी राशि मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। राहु 5 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर कुंभ से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं, इस तरह से राहु मकर राशि में 18 महीने तक विराजमान रहेंगे। राहु के मकर राशि में गोचर करने के दौरान शनि के साथ त्रिएकादश और फिर चतुर्थ दशम योग का निर्माण करेंगे। राहु के मकर राशि में गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए राहु का गोचर बहुत ही अनुकूल रहेगा और करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ रह सकता है। आइए जानते हैं साल के अंत में राहु के गोचर करने से किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का मकर राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होने वाला होगा। यहां पर राहु शुभ परिणामों में वृद्धि कराएंगे। इस दौरान कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अधूरे कार्यो में जीत हासिल हो सकती है। इस दौरान अगर किसी तरह के कानूनी  वाद-विवाद है तो उसमें इसका निपटारा हो सकता है। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। यात्राएं शुभ रहेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए राहु का गोचर अच्छा प्रभाव छोड सकता है। तुला राशि वालों के लिए राहु उनके चौथे भाव में गोचर करेंगे ऐसे में आपको आय के साधनों में वृद्दि होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपकी योजनाएं कारगर साबित होंगी। जो लोग किसी तरह का व्यापार विदेशों में करते हैं उनको इसमें अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको कुछ बढ़िया सौदे फाइनल हो सकते हैं। 

4 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
राहु का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा क्योंकि यह आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। धन लाभ के बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी और आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। करियर में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके खर्चों में बेताहाशा वृद्धि होगी। लेकिन राहु के गोचर से आपके खर्चों में इजाफा भी देखने को मिलेगा। लेकिन इस दौरान आप उन खर्चों को मैनेज करने में सफल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राहु का गोचर मीन राशि वालों के लिए शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर 11वें भाव मे होगा। ऐसे में आपकी आय में इजाफा हो सकता है और संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण और अच्छी डील हो सकती है। जमीन आदि की खरीदारी में आपको अच्छा लाभ होता हुआ मिलेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें