जरूरी कार्यों में रुकावट और समय पर काम पूरा न होने से मन में चिंता और तनाव बढ़ सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आने वाले साल 2026 में वृषभ राशि के जातकों को राहु के प्रभाव से सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी या करियर में कई बार समस्याएँ आ सकती हैं और आय कम होने की संभावना बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस अवधि के दौरान खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। व्यवसायिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बहुत जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। घरेलू जीवन में भी छोटी-छोटी परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरी कार्यों में रुकावट और समय पर काम पूरा न होने से मन में चिंता और तनाव बढ़ सकता है।
उपाय: शनिवार के दिन काले तिल का दान करें।