फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Transit 2023: राहु जल्द करने वाले हैं राशि परिवर्तन, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का संपूर्ण भविष्यफल

Sun, 16 Jul 2023 03:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rahu gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Transit 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को अशुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। राहु के प्रभाव को बहुत ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर विराजमान होते हैं उनके जीवन में काफी उथल-पुथल मचाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु हमेशा उल्टी चाल चलते हुए राशि परिवर्तन करते हैं। राहु किसी एक राशि में करीब डेढ़ वर्षों तक रहते हैं। राहु अभी मेष राशि में वक्री स्थिति में हैं। राहु पिछले वर्ष 17 मार्च 2022 से अब तक मेष राशि में विराजमान हैं। राहु अब 30 अक्तूबर 2023 को अपनी राशि बदलने वाले हैं। राहु का यह गोचर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में होगा। राहु हमेशा अशुभ प्रभाव ही देते हैं ऐसा नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राहु अगर केंद्र में हो या उस भाव के स्वामी के साथ त्रिकोण में हो तो व्यक्ति को भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। आइए जानते हैं राहु के राशि परिवर्तन का सभी राशि के जातकों पर कैसे प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब द्वादश भाव से होगा जिसे व्यय भाव भी कहा जाता है। इस भाव में राहु का गोचर आपकी व्यर्थ की यात्रा कराने वाला और आपके ख़र्चे बढ़ाने वाला होगा। इस समय आपको जितना हो सके धन की बचत करके चलना होगा। इस समय आपको नौकरी बदलने में परेशानी और कार्य स्थल पर शत्रुओं से टकराव देखने को मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस गोचर के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अगर कहीं अपने पैसे को निवेश करने की सोच रहे है तो सोच समझकर निर्णय लें। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर एकादश भाव से होगा। इस भाव में राहु का गोचर शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। राहु की कृपा से आपकी जो भी अधूरी इच्छा थी वो अब पूरी होगी। इस गोचर के कारण आपके भाई और मित्रों का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस समय राजनीति से जुड़े जातक प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। जुआ, सट्टा और लॉटरी के लिए शुभ समय है। शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा दिखाई दे रहा है। साहस और पराक्रम की वृद्धि वहीं यात्राओं से जबरदस्त लाभ होगा। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर दशम भाव से होगा। इस भाव में राहु का गोचर थोड़ी कठिनाई के बाद सफलता देने वाला माना गया है। इस समय आपको कार्य स्थान पर शत्रु परेशान करेंगे लेकिन वो सफल नहीं होंगे। इस समय आपको अपनी ऊर्जा परिवार के लिए भी देनी होगी क्योंकि राहु के प्रभाव से कुछ कलह भी सामने आ सकती है। भाइयों से अगर आप विवाद नहीं करें तो ही बेहतर है। इस समय किसी पुरानी संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे है तो आप कर सकते है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर भाग्य स्थान से होगा। इस समय आपके यात्राओं के योग बनेंगे और आपको उनसे फायदा भी होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने का काम राहु करेंगे। इस समय व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। आपके काफी समय से अटके काम अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे। अपनी पत्नी को अच्छा समय दे ताकि वैवाहिक जीवन में कोई कष्ट नहीं रहें। इस समय आलस्य को त्यागकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब अष्टम भाव से होगा। इस भाव में राहु का गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता है। यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष को लेकर अशुभ हो सकता है। इस समय आपको धन की किल्लत महसूस होगी। राहु के इस गोचर के कारण आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी को संयमित रखें और अप्रिय वचन नहीं कहे। इस गोचर काल में आपको अपनी माता की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता हो सकती है। इस समय चाहे कितने ही करीबी मित्र हो उन पर भरोसा न करें। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब सप्तम भाव से होगा जिसे पत्नी और साझेदार का घर कहा गया है। इस भाव में राहु अपने शुभ फल प्रकट नहीं करता है ऐसे में आपको वैवाहिक जीवन में तनाव और संकट की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे है तो उसे टाल देना ही अच्छा होगा। स्वभाव में एक प्रकार का आलसपन आना आपके लिए ठीक नहीं है। गलत संगत के लोगों से आपकी दोस्ती आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के कानूनी मुक़दमे से दूर ही रहें। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब छठे भाव से होगा। इस गोचर के कारण राहु की कृपा आप पर खूब बरसने वाली है। आपके जो भी शत्रु है उनका समूल नाश करने का काम राहु करेंगे। इस समय नौकरी में तरक्की या अपने मन मुताबिक नौकरी भी आपको मिल सकती है। विदेशी कंपनी से व्यापार खूब धन देगा। विदेशों से आय बढ़ेगी और सम्बन्ध भी बढ़ने वाले हैं। इस राहु के प्रभाव से आपको कार्य स्थल पर एक लीडर की भांति काम करने का मौका मिलेगा। राजनीति में यश की प्राप्ति होगी। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब पंचम भाव से होगा जो की आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय आपको शेयर मार्केट से लाभ होने की सम्भावना है वही एक से अधिक आय के स्तोत्र भी आपके लिए बन सकते हैं। इस समय आपको संतान पक्ष की सेहत को लेकर कुछ चिंता दिखाई पड़ सकती है वहीं अगर आपके अपने पिता के साथ मतभेद है तो उन्हें अधिक बढ़ने न दें। राहु के इस गोचरकाल में आपको छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी को धन उधार देने या निवेश करने के पहले सोच लें। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब चौथे भाव से होगा जिसे माता का घर कहा जाता है। इसी भाव से जातक की मानसिक शक्ति का भी विचार किया जाता है। इस भाव में राहु का गोचर जातक को मानसिक रूप से कष्ट देना का कार्य करता है। इसके अलावा कार्य स्थल पर भी बेहद संघर्ष के बाद सफलता मिलती है। राजनीति से जुड़े जातकों को किसी मुक़दमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है। राहु के गोचर से आपकी मां की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। इस समय अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार की बहसबाजी न करें। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है उससे आपका मन हल्का रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर तीसरे भाव में होगा। इस भाव में राहु का गोचर आपको सफलता देने वाला होगा। इस समय आपको परिवार के लोगों का ख़ासतौर से भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय अपने गुरु और पिता का आशीर्वाद आपको मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। काफी समय से चल रहे मुकदमे का निर्णय अब आपके पक्ष में आने वाला है। इस समय कानूनी लड़ाई में विजय मिलती हुई दिखाई दे रही है। राजनीति वर्ग से जुड़े जातक इस समय जनता का समर्थन हासिल करने में सफल हो जाएंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर दूसरे भाव से होगा। इस भाव से जातक के संचित धन और कुटुंब का विचार किया जाता है। इस भाव में राहु का गोचर आपको परिवार से जुड़े कुछ तनाव दे सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है और धन भी खर्च हो सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है। आपको इस समय डॉक्टर से उचित समय पर परार्मश भी लेते रहना है। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर लग्न भाव से ही होगा। राहु के इस गोचर के प्रभाव से आप थोड़े आलसी हो सकते हैं वही आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। इस समय आपको अपने सीनियर्स की ओर से उचित सहयोग नहीं मिल पायेगा जिसके कारण आपका मन खिन्न रहने वाला है। इस समय आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो कि भविष्य में आपके लिए शुभ होगी। इस समय छात्र वर्ग के लिए थोड़ा कठिन समय रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि पढ़ाई पर ध्यान दें और किसी प्रेम प्रसंग में नहीं पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें