राहु का मेष राशि में प्रवेश
राहु ग्रह आज यानी 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके वक्री चाल से मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वर्ष पर्यंत यह मेष राशि में ही गोचर करेंगे। अपनी रणनीति और ऊर्जाशक्ति के लिए प्रख्यात राहु जिसकी जन्मकुंडली में अशुभ भाव में गोचर करेंगे उनके लिए तो कठिन परीक्षाओं का दौर आरंभ हो जाएगा किंतु,जिनके लिए शुभ भाव में गोचर करेंगे उनके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि मेष में राहु का आगमन अस्थिरता और उतार-चढ़ाव अधिक लाएगा। उसका कारण यह है कि कहीं न कहीं ये मंगल का पूर्ण प्रभाव देंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु आप में आलस्य की अधिकता आ सकती है,आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति अधिक बढ़ जाने के कारण आप स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे । इसीलिए ऐसी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूरी तरह सफल रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम और अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएगा। कई बार आपको व्यर्थ व्यय भी करना पड़ेगा जिसका कोई लाभ नहीं होगा। अधिक कर्ज के लेन देन से बचें अन्यथा आर्थिक हानि के योग। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना चाह रहे हों तो समय बेहतर रहेगा। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए राहु आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति से लड़ने में पूर्ण सहायक सिद्ध होंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो मामला बहुत बेहतर रहेगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की खूब सराहना होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए राहु सर्वाधिक प्रभावशाली माने गए हैं,इस भाव में विराजमान रहते हुए राहु व्यक्ति को सफलताओं के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने में मददगार रहते हैं। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग। राजनीति में भी भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद खरीदने अथवा वाहन के क्रय का योग।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकता है। कई बार देखा गया है कि आरम्भ में तो कार्य बाधा आती है बिना रुकावट के कोई भी काम नहीं बनता। किंतु संघर्ष के बाद सफलता आपके कदम चूमेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति कुछ अरुचि बढ़ेगी इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। विवाह संबंधी वार्ता में भी थोड़ा और विलंब हो सकता है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। ऐसे लोग कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो जाते हैं कई बार देखा गया है कि ये तंत्र क्रियाओं का भी शिकार हो जाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्य व्यापार में भी उतार-चढ़ाव रहेगा किंतु आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। प्रयास करें कि अपना कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को हल होने में थोड़ा और समय लग सकता है।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी बेहतर रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव अति अनुकूल रहेगा।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
बृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे,कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। अपनी कार्य कुशलता के बल पर किसी भी विषम परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो परिणाम बेहतर रहेगा।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए कठिन परीक्षा का दौर रहेगा किंतु,परिणाम बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग । परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। शासन सत्ता का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवा सकता है। सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अत्यधिक यात्राओं के कारण थकान का अनुभव करेंगे,जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन के क्रय का भी योग।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए राहु आपको अदम्य साहसी-पराक्रमी कठोर निर्णय लेने वाला बनाएंगे। जहां हाथ रख देंगे वहीं सफलता मिलेगी। अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान कम होगा इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
मीन राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए राहु आपके लिए आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होने में थोड़ा और समय लगेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद हो तो उसे बढ़ने न दें। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के जाल में न फंसे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें ।