Rahu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को पाप ग्रह कहा गया है। क्योंकि राहु के नकारात्मक प्रभाव से जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। राहु जब भी नक्षत्र बदलता है या गोचर करता है तो इसका असर लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में राहु के नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है।
9 सितंबर 2024 को राहु उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण से गोचर किया था। ठीक दो महीने बाद 10 नवंबर 2024 को इसी नक्षत्र (उत्तराभाद्रपद) के दूसरे चरण में गोचर कर लिया है, जहां वो 10 जनवरी 2025 कर रहेंगे। उसके बाद राहु का अगला प्रवेश रेवती नक्षत्र में होगा।
27 नक्षत्रों में उत्तराभाद्रपद 26वां नक्षत्र है, जो मीन राशि के अंतर्गत आते हैं। उत्तराद्रभाद्रपद के दूसरे चरण में राहु के प्रवेश से कई राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव