फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 11 Nov 2024 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
11 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप भावनात्मक व्यक्ति हैं और आज आपके सामने कुछ  पुरानी बातें सामने आएंगी। प्रेम संबंधों में इसका असर पड़ेगा।  उसके साथ बेहतर समय बिताएं और जुड़ाव बनाए रखें। आपके प्यार की गरमाहट आपका पार्टनर महसूस करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर से अचानक कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। आप उसकी इस हरकत से बेचैन हो सकते हैं। पति-पत्नी के लिये रोमांटिक दिन है। नया साथी मिल सकता है। किसी पुरानी बात को रिपीट नहीं करेंगे तो रिश्ते सुखद रहेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति-पत्नी में पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती है। किसी समारोह में लड़ाई हो सकती है।  आपके लव पार्टनर की आपसे बहुत उम्मीद है। आप अपने वादे पूरे करने में सफल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): क्रोध से बचें अन्यथा उसके कारण आपके प्रेमी से ब्रेकअप हो सकता है। अपने प्रेमी को थोड़ा स्पेस दें न कि अपनी बात उस पर थोपें। संतुलन बनाएं रखें। विवाहित जोड़ों को भी एक दूसरे को समय देने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आप खुश और ताजा महसूस करेंगे। दिमाग में बहुत सारे आइडिया चल रहे हैं। लवर के साथ डेट पर जा सकते हैं। अगर आप अकेले है तो आपको लाइफ पार्टनर या कोई मित्र मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नौकरी की परेशानी का असर प्रेम के रिश्तों में भी रहेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों के लिए दिन रोमांचक और अचंभित करने वाला होगा। कोई नया मित्र जीवन में आ सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मन विचलित रहेगा। साथी पर शक भी कर सकते हैं। जीवनसाथी से शिकायत रहेगी कि वह अपना निर्णय थोप रहे हैं। जरूरत है साथी पर विश्वास करने की। गिफ्ट आदि खरीदें, फूल ले जाएं। घर परिवार का सहयोग रहेगा। बच्चों पर गुस्सा कम करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको शांत वातावरण पसंद है। प्रेमी और साथी की गलतियों को माफ कर देंगे। पार्टनर सरप्राइज दे सकता है। विवाहित दम्पत्ति के बीच बैराग बढ़ सकता है। तत्काल कोई भी निर्णय न लें। थोड़ा समय दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने लव पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं। प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उसके साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम के लिए आज बेहतरीन दिन है। लव पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके रिलेशन लव पार्टनर से बेहतर होंगे। सही निर्णय और सलाह लव लाइफ में मधुरता लायेगी। कालेज के दोस्त के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज प्रेम में बाधाएं आयेंगी। लव पार्टनर के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो सकती है। जिस कारण आप उदास हो सकते हैं। आपसी सम्बन्धों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। कानों सुनी बात पर ध्यान दें और अपने साथी से बात करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज अपने प्रेमी के बताएं कि वह आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आपके हावभाव, वाणी से प्रेमी आपकी तरफ आकर्षित होगा। आज आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास की अधिक जरूरत महसूस होगी। अपने प्रेमी को पाने के लिए प्रेम का इजहार करें। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें