फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिसंबर को राहु करेंगे मकर राशि में गोचर, जानिए 2027 में सभी 12 राशियों के जीवन क्या होंगे बदलाव?

Mon, 23 Nov 2026 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2026 के आखिरी महीने दिसंबर में छाया ग्रह माने वाले राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। ये करीब 18 महीनों के बाद गोचर करेंगे। आइए जानते हैं राहु के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 13
rahu-ketu gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
साल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में साल 2027 में प्रमुख ग्रहों की चाल और उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साल 2026 के आखिरी महीने दिसंबर में राहु-केतु करीब 18 महीनों के बाद राशि बदलने जा रहे है। ज्योतिष में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है और इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरे रूप में पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 5 दिसंबर को राहु कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे, वहीं केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में आ जाएंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव आने वाले करीब डेढ़ वर्षों तक रहेगा। 

कब बदलेगी राहु-केतु की चाल?
ज्योतिष गणना के अनुसार, राहु 5 दिसंबर 2026 को रात 10 बजकर 32 मिनट पर कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और केतु सिंह से कर्क राशि में गोचर होंगे। राहु-केतु इन दोनों ही राशि में साल 2028 तक रहेंगे।  ज्योतिष में राहु को अचानक जीवन में होने वाले बदलाव, इच्छापूर्ति, विदेशी संपर्कों और महत्वाकांक्षाओं के कारक ग्रह माना जाता है। वहीं केतु का संबंध आध्यात्म और वैराग्य से जोड़ा जाता है। शनि की राशि मकर में राहु का गोचर साल 2027 में सभी 12 राशियों के ऊपर किस तरह पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
5 दिसंबर 2027 को राहु का गोचर मकर राशि में होने से यह आपके दशम भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव कर्म और कार्यक्षेत्र का होता है। इससे आने वाले दिनों आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से बड़े बदलाव और उन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता के नए-नए अवसर मिलेंगे। लेकिन  इस दौरान मेष राशि के जातकों के ऊपर काम का दबाव भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
राहु का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके भाग्य स्थान यानी नवम भाव में होगा। इससे आने वाले दिनों में आपको लंबी दूरी का यात्रा करने और विदेश से जुड़े कार्यो में लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु 5 दिसंबर 2027 से लेकर साल 2028 तक आपके आठवें भाव में होगा। कुंडली के अष्टम भाव में राहु का गोचर होने से आपको अपनी सेहत और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी की जरूरत होगी। इस दौरान आपको शोध और गूढ़ विषयों में दिलचस्पी बढ़ेगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राहु का गोचर आपके लिए सप्तम भाव में होगा। ऐसे में वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में बेहतर तालमेल के साथ काम लेना होगा। जीवनसाथी संग बेहतर संवाद स्थापित होगा और नए तरह के व्यापारिक अनुबंध बनेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राहु का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए छठे भाव में होगा। ऐसे में सिंह राशि के लोग अपने विरोधियों और शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। इस दौरान आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में जीत मिलेगी। कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
5 दिसंबर 2026 को राहु का गोचर कन्या राशि वालों के लिए पंचम भाव में होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आपको आने वाले दिनों में ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
राहु के मकर राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में होगा। इससे आपकी माता के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नया वाहन, मकान या जमीन आदि की खरीदारी के लिए योजना बनाते समय ज्यादा जल्दबाजी दिखाने से बचना चाहिए। 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राहु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा इससे आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। संचार और यात्रा से जुड़े कार्यों में आपको ज्यादा सफलता मिलेगी। इस दौरान छोटे भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
राहु का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी से होता है। ऐसे में आपको धन से संबंधित मामलों में कई तरह के उतार-चढ़ाव ला सकता है। आपके फिजूलखर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए राहु का गोचर आपके लग्न यानी पहले भाव में होगा। इससे आपकी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं बहुत बढ़ जाएंगी। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको कार्य को करने से मानसिक तनाव और भ्रम से बचकर रहना होगा। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आपके बारहवें भाव में होगा इससे आने वाले समय में आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनके लिए आने वाले समय में कोई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए राहु आपके लाभ स्थान पर गोचर करेंगे, इस स्थान पर राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ स्थिति में होगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे और आपकी रुकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके प्रभाव और साहस में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर में कोई ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें