फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु के साथ 18 साल बाद केतु का भी राशि परिवर्तन, जानिए राशिनुसार शुभ-अशुभ प्रभाव

Wed, 16 Sep 2020 03:34 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2020
केतु 18 वर्षों बाद 23 सितंबर, बुधवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके बृश्चिक राशि में प्रवेश रहे हैं जो पृथ्वीपुत्र मंगल की राशि है। ज्योतिष के ग्रंथों में केतु को भी मंगल की तरह ही फल देने वाला पराक्रमी ग्रह बतलाया गया है। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में इनका शुभ-अशुभ फल काफी हद तक उसके पूर्व के जन्मों में किये गए कर्मों पर निर्धारित होता है। ये छाया ग्रह हैं और जिस राशि अथवा जिस ग्रह के साथ होते हैं उसी का रूप धारण करके जातक के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जन्म कुंडली में केतु की शुभ-अशुभ भाव में स्थिति उसके जीवन से जुड़ी सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये सूक्ष्म विद्याओं के कारक गणेश प्रिय तथा ईस्ट का दर्शन कराने वाले ग्रह माने गए हैं। इनका राशि परिवर्तन ज्योतिष जगत के लिए बड़ी घटना है अतः इनके बृश्चिक राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से अष्टम भाव में केतु का गोचर काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा, महिलाओं को अधिक ध्यान रखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। धर्म एवं अध्यात्म में गहरी रूचि रहेगी। इनकी धनभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार में अलगाववाद उत्पन्न न होने दें। ससुराल पक्ष से ही रिश्ते सहेज कर रखें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से सप्तम भाव में केतु व्यापारिक वर्ग के लिए अच्छी सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे किंतु साझा व्यापार करने से बचें। मित्रों अथवा संबंधियों को भी अधिक धन कर्ज के रूप में देने से बचें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए गोचर फल अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता आएगी किंतु प्रेम विवाह की दृष्टि से निर्णय लेना सार्थक रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो भी गोचर अनुकूल फलदायक रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से छठे भाव में केतु का गोचर गुप्त शत्रुओं का शमन करेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंता बढ़ सकती है इसीलिए सावधान रहें। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। हानिभाव पर इनकी दृष्टि के प्रभाव स्वरूप भागदौड़ की अधिकता रहेगी। व्यर्थ खर्च करने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से पंचम भाव में केतु का गोचर आपके लिए अत्यधिक सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। काफी प्रबल संभावना है कि आपको अपने ईस्ट का दर्शन भी हो। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग किंतु प्रेम संबंधी मामलों में कुछ विवाद उत्पन्न होंगे। आज के स्रोत बढ़ेंगे नए कार्य व्यापार भी आरंभ करना चाहे तो असर अनुकूल रहेगा। इनकी लाभ भाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप गया हुआ धन वापस मिलेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से चतुर्थ भाव में केतु आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। हो सकता है आपको घर परिवार अथवा माता-पिता से दूर जाना पड़े किंतु, वह यात्रा अति सकारात्मक रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। परिवार में एकता बनाए रखें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति तथा शीर्ष अधिकारियों से भी गहरे संबंध बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से पराक्रम भाव में केतु का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है साहस पराक्रम में वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख मिलेगा। रणनीतियों एवं योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। इनकी भाग्य भाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से धनभाव में केतु का गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। व्यापारी वर्ग के लिए गोचर अप्रत्याशित सफलता देने वाला रहेगा। नए अनुबंध प्राप्ति के योग। रुका हुआ धन आएगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है किंतु, अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। विवादों से दूर ही रहें। कार्यक्षेत्र से भी अपना काम निपटायें और सीधे घर आए। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार अथवा दाहिनी आंख की बीमारी से बचें।

9 of 13
राशि
बृश्चिक राशि- आपकी राशि में केतु का गोचर करना कई मायनों में अप्रत्याशित फल देगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति तो होगी ही आर्थिक क्षेत्र में भी अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। सामाजिक कद तथा पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यो का निपटारा होगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से बारहवें भाव में केतु का गोचर आपके जीवन में अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है किसी संबंधी अथवा मित्र से अशुभ समाचार प्राप्ति के योग। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा कर्ज के लेन-देन में भी अत्यधिक सावधानी बरतें। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि तो बढ़ेगी ही ईस्ट के दर्शन भी हो सकते हैं। इस भाव में केतु का गोचर मोक्ष कारक रहता है अतः धनु राशि के जातक यदि देह त्याग करते हैं जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उन्हें जीवन मरण के बंधन से मुक्ति मिलेगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से लाभ भाव में केतु का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये आपको सफलताओं के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सकते हैं किंतु, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। नए कार्य व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से गोचर अति लाभदायक सिद्ध होगा। निर्णय लेने में विलंब ना करें क्योंकि सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सरकारी तथा विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना बेहतर रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि दशम भाव में केतु का गोचर आपको प्रतापी तथा यशस्वी बनाएगा। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। सामाजिक कद तथा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जिम्मेदारियां भी मिलेगी। राजनीतिज्ञों  तथा शीर्ष अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो गोचर फल अनुकूल रहेगा। हो सकता है परिवार में कुछ तनाव के परिणाम स्वरूप आपको मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़े, माता-पिता से दूर रहने का भी योग बन रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से भाग्य भाव में केतु का गोचर आपके लिए आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि बढ़ेगी। विचार भी पूर्णतः दार्शनिक हो जाएगा। लेखन पठन-पाठन के क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी गोचर बेहतर रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। मकान वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें