धनु राशि- जिन लोंगों की जन्मकुंडली में केतु धनु राशि में रहते हैं वे तीक्ष्ण बुद्धि वाले, तर्क शास्त्र में निपुण, अच्छे व्यवस्थापक, आदर्शवादी, कुशल वक्ता, शिक्षक तथा मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सतर्क रहते हैं किसी भी तरह की कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने मार्ग से डगगाते नहीं और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कृतसंकल्प रहते हैं। आध्यात्म में गहरी रूचि रखते हुए ऐसे लोग समाज सेवा तथा राजनीति के क्षेत्र में भी पूर्णतः सफल रहते हैं। उन्हें दांपत्य जीवन के प्रति अत्यधिक त्याग तथा संतोष करना पड़ता है।