Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का राशि परिवर्तन करीब 18 महीनों के बाद होता है। आपको बता दें राहु अभी कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं जो 5 दिसंबर 2026 को मकर और कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु को अशुभ और छाया ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में राहु के प्रभाव को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का राशि परिवर्तन करीब 18 महीनों के बाद होता है। आपको बता दें राहु अभी कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं जो 5 दिसंबर 2026 को मकर और कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। वहीं इससे कुछ राशि वालों के लिए करियर, धन और तरक्की के नए-नए अवसर लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
इन राशियों के लिए राहु-केतु दिलाएंगे शुभ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राहु-केतु बहुत ही शुभ और सफलता दिलाने वाले साबित होंगे। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। धन के मामले में आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। राहु के प्रभाव के चलते अचानक से कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने लेने-देन के मामलों में हल निकलेगा और कहीं किसी व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं। परिवार में संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को भी मिल सकती है।
4 of 6
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर आने वाले दिनों के लिहाज से बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। नौकरी में बदलाव और प्रमोशन के योग भी बनेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर कई मामलों में खुशखबरी और राहत लेकर आ सकता है। कारोबार में नई-नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि और कुछ नया काम करने का अवसर मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के लिए नए-नए अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां और आर्थिक लाभ के लिए बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।
ज्योतिष में राहु-केतु
ज्योतिष में राहु-केतु को अचानक से लाभ या फिर हानि का कारक माना जाता है। राहु के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को अचानक से धन प्राप्ति, सुनहरे मौके और विदेश से जुड़े कुछ अवसर हासिल हो जाते हैं। वहीं केतु वैराग्य और आध्यात्म का कारक ग्रह होता है। 5 दिसंबर 2026 को राहु के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों के लिए खास और जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है।