फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Sun, 18 May 2025 07:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahu Ka Rashiyon Par Prabhav: 18 मई 2025 को राहु का कुंभ राशि में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो सभी 12 राशियों के जीवन में नए उतार-चढ़ाव ला सकती है। यह गोचर अवसरों, चुनौतियों और मानसिक परिवर्तनों का संकेतक है, विशेषकर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में राहु सक्रिय है।
विज्ञापन
1 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
Rahu Ka Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक रहस्यमय और प्रभावशाली छाया ग्रह माना गया है, जो जीवन में अचानक परिवर्तन, भ्रम, आकस्मिक लाभ या हानि और मानसिक असंतुलन जैसे प्रभाव ला सकता है। राहु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करता है और इस बार यह परिवर्तन आज यानी 18 मई 2025, रविवार को होने जा रहा है , जब राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। छाया ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में आज सायं  4:30 बजे गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर 5 दिसंबर 2026 तक प्रभाव में रहेगा।
Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान
राहु का यह गोचर सभी 12 राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। कुछ राशियों के लिए यह समय प्रगति, नए अवसर और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को चुनौतियों और सतर्कता की आवश्यकता होगी। विशेष रूप से जिन लोगों की कुंडली में राहु की दशा या अंतर्दशा चल रही है, उन पर इसका प्रभाव अधिक गहराई से महसूस किया जा सकता है। यह परिवर्तन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, संबंध, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं राहु के कुंभ राशि में गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Guru Gochar: गुरु ग्रह ने किया मिथुन राशि में गोचर, जानें कर्क सिंह और कन्या राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
राहु आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी आय में वृद्धि के संकेत मिलते हैं। नए स्रोतों से लाभ हो सकता है, लेकिन आपको सट्टा, लॉटरी या शेयर बाजार में अधिक जोखिम से बचना चाहिए। मित्रों से जुड़े लाभ के योग हैं पर भरोसे में सावधानी रखें।
विज्ञापन

3 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
यह गोचर आपके दशम भाव में हो रहा है जो करियर और सामाजिक छवि से जुड़ा होता है। परिवार में कुछ उलझनें या मतभेद हो सकते हैं, अतः विवादों से दूर रहें और धैर्य से परिस्थितियों को संभालें। कामकाज में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

4 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
राहु का गोचर नवम भाव में होगा, जिससे धार्मिक यात्रा या उच्च अध्ययन की योजनाएं बन सकती हैं। हालांकि, इस दौरान आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाग्य का साथ धीरे-धीरे मिलेगा, धैर्य से काम लें।
विज्ञापन

5 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं या कोई अप्रत्याशित आर्थिक जिम्मेदारी आ सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी चिंता रह सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
केतु के प्रभाव के साथ राहु का गोचर भी आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन और पारिवारिक संबंधों में तनाव या गलतफहमी हो सकती है। आपको अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
राहु का गोचर आपके छठे भाव में होगा, जो प्रतिस्पर्धा, शत्रु और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। यह समय मान-सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है, बशर्ते आप निस्वार्थ भाव से मेहनत करते रहें। कानूनी मामलों में विजय के योग बन रहे हैं।

8 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
आपके पंचम भाव में राहु का गोचर होगा। इस समय मानसिक चिंता और भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ, ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें। संतान से संबंधित मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है।

9 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
चतुर्थ भाव में राहु के गोचर से पारिवारिक और घरेलू मामलों में थोड़ी अशांति रह सकती है। वाहन या संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में बाधा आ सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है।

10 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
तृतीय भाव में राहु का गोचर आपको साहसी और सक्रिय बना सकता है। यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा है, बशर्ते आप सही दिशा में प्रयास करें। तरक्की के अच्छे संकेत हैं, लेकिन अहम और जल्दबाज़ी से बचें।

11 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
द्वितीय भाव में राहु का गोचर आपके वाणी और धन को प्रभावित करेगा। बोलचाल में संयम रखें क्योंकि कोई भी बात विवाद का कारण बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश करते समय सतर्कता जरूरी है।

12 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
राहु आपके लग्न भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपका व्यक्तित्व, सोच और मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है, इसलिए योग, ध्यान और संयम का सहारा लें। आत्मनिरीक्षण और शांत चित्त से निर्णय लें।
विज्ञापन

13 of 13
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
राहु अब आपके बारहवें भाव में रहेगा। यह समय विदेश यात्रा, खर्चों और गुप्त शत्रुओं से जुड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धन का प्रबंधन सोच-समझकर करें। किसी बड़ी योजना में निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें