फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: नए साल में दो बार गोचर करेंगे राहु, इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

Tue, 02 Dec 2025 03:41 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2026: साल 2026 में जहां कुछ ग्रह शुभ फल प्रदान करेंगे, वहीं छाया ग्रह राहु का गोचर भी अधिक प्रभावी रहने वाला है। वह वर्ष 2026 में दो बार अपनी स्थिति बदलेंगे। पहली बार राहु 2 अगस्त 2026 को कुंभ राशि में रहकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2026: साल 2026 में जहां कुछ ग्रह शुभ फल प्रदान करेंगे, वहीं छाया ग्रह राहु का गोचर भी अधिक प्रभावी रहने वाला है। वह वर्ष 2026 में दो बार अपनी स्थिति बदलेंगे। पहली बार राहु 2 अगस्त 2026 को कुंभ राशि में रहकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से यात्रा को विराम देते हुए मकर में संचरण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है, जो मानसिक स्थिति, भ्रम, और निर्णय क्षमता पर असर डालते हैं। उनका गोचर कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ की करियर, धन स्थिति, संबंधों और मानसिक शांति पर नकारात्मक असर डालता है। यह नहीं राहु के गोचर से कठिन परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में साल 2026 में राहु का गोचर किन राशियों की परेशानियों को बढ़ाएगा, आइए जानते हैं।

Jupiter Transit in Gemini 2025: गुरु गोचर से बदलेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, 6 महीने तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम
विज्ञापन

2 of 4
परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि वालों पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। घर वालों के साथ आपकी अनबन होने से यह तनाव पैदा करेगी। इस दौरान स्वजनों की भावनाओं की कद्र करते हुए सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। नौकरी के लिए अगर कहीं अप्लाई किया था, तो अभी और धैर्य रखना होगा। निवेश में पैसा अधिक लगने पर आर्थिक स्थिति डगमगा सकती हैं, इसलिए सभी निर्णय ध्यान से लेना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम आपको करना होगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
Lucky Rashiyan: इन राशि वालों की दिसंबर में होगी बल्ले-बल्ले, करियर से लेकर नई नौकरी पाने में होंगे सफल
 
विज्ञापन

3 of 4
रिश्तों में बढ़ता तनाव आपकी मानसिक स्थिति पर असर डालेगा। घरेलू समस्याएं भी बीच-बीच में परेशान करेंगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि पर राहु का प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए समय खास न रहते हुए कठिनाईयों भरा रहेगा। काम को पूरा करने में सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। अपने योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा अन्यथा व्यापार में नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे और स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं सामाजिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कारोबार में मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है। रिश्तों में बढ़ता तनाव आपकी मानसिक स्थिति पर असर डालेगा। घरेलू समस्याएं भी बीच-बीच में परेशान करेंगी।

Shani Gochar 2026: नए साल में इन राशि वालों की शनि चमकाएंगे किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
विज्ञापन

4 of 4
कार्यों को लेकर आपके भीतर टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि पर राहु का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखने की कोशिश करें। कार्यों को पूरा करने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम से रहना आपके लिए सही रहेगा। पुराने साथियों से अलग हो सकते हैं। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वालों को कई तरह की कठिनाईयां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। कार्यों को लेकर आपके भीतर टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है।

Labh Drishti Yog: 164 साल बाद शुक्र का पावरफुल योग, इन राशियों के बैंक बैलेंस में आएगी तेजी

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें