Rahu Gochar 2025: मई ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस माह राहु का राशि परिवर्तन होने वाला है। राहु 18 मई 2025 को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर साल 2025 के बड़े गोचर में से एक है। इसका प्रभाव देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है।
दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है और वह व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और उसके बाद ही गोचर करते हैं। परंतु वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, सभी 12 राशि वालों पर इसका शुभ-अशुभ असर पड़ता है। इस दौरान कुछ लोगों को हानि तो कुछ को लाभ की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में राहु का कुंभ में गोचर किस राशि के लिए लाभकारी होगा। आइए जानते हैं।