छाया और मायावी ग्रह माने जाने वाले राहु बीते 18 मई को गुरु की राशि मीन से निकलकर शनिदेव की राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं, जहां पर ये सितंबर 2026 तक रहेंगे। राहु के गोचर करने से पहले मीन राशि में शनि, शुक्र और राहु का त्रिग्रही योग बन रहा था, जो अब समाप्त हो गया है। इस तरह से अब मीन राशि में शुक्र और शनिदेव की युति हो गई है। आपको बता दें शुक्र और शनि की आपस में मित्रता का भाव रहता है। मीन में शुक्र और शनि की युति से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन अब शुरू हो चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन है वह भाग्यशाली राशियां।