फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: वर्षों बाद बना राहु-शनि का ऐसा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के भाग्य में होगी बढ़ोतरी

Mon, 15 Jul 2024 03:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुंडली में राहु की स्थिति व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों के राशि परिवर्तन करने से इसका व्यापक प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु दो ऐसे ग्रह हैं जिन्हे क्रूर और पापी ग्रह कहा जाता है। इन दोनों ही ग्रहों का प्रभाव जातकों के जीवन में काफी उथल पुथल लाता है। आपको बता दें राहु बीते 8 जुलाई  2024 को शनि के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद के नक्षत्र में प्रवेश किया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक बीते सालों में राहु-शनि का ऐसा दुर्लभ संयोग बना हुआ है। राहु शनि के नक्षत्र में करीब 18 महीनों तक रहेंगे। शनि के नक्षत्र में राहु के आ जाने के कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों ऐसी भी होंगी जिनकी सबसे ज्यादा किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 


 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और राहु-शनि की शुक्रदेव से मित्रता रहती है। ऐसे में राहु और शनि का दुर्लभ संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। राहु आपकी आय पर वहीं शनि आपके के कर्म भाव में संचरण कर रहे है। इस तरह से यह दुर्लभ योग बहुत ही शुभ और कारगर साबित होगा। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहा है। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है या फिर कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
शनि और राहु का यह दुर्लभ योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपके लिए धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे कार्यों में लगातार सफलता प्राप्ति होगी। राहु आपकी राशि से 10वें भाव में जबकि शनि आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिए यह योग बहुत ही शुभ और परिवर्तनकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्ति होंगे। नई नौकरी के मिलने की अच्छी संभावना है। व्यापार में कोई नई डील हासिल हो सकती है। जिसमें आपको अकूत धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
राहु आपकी राशि से तीसरे भाव जबकि शनिदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। इस तरह से आपके लिए यह संयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपके साहस, पराक्रम, धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें