Rahu Chandrama Makes Grahan Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है और वह कठोर वाणी के कारक है। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि मई माह में राहु के गोचर का संयोग बना था। दरअसल, राहु 18 मई 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में रहते हुए वह अन्य ग्रहों से युति भी बना रहे हैं। ऐसे में जल्द राहु और चंद्रमा की युति होने वाली है। ज्योतिषियों के मुताबिक 16 जून 2025 को चंद्रमा कुंभ मे गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान है। ऐसे में राहु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। ग्रहण योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Malavya Yoga 2025: जून के अंत में बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशि वालों के बनेंगे विवाह के अच्छे योग