फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog: राहु, बुध और शुक्र ग्रहों की युति से बना अशुभ योग, 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Mon, 03 Apr 2023 03:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
astrology 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिशास्त्र में जिस तरह से ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण मान जाता है उसी तरह से एक राशि में एक से ज्यादा ग्रहों युति भी खास माना जाती है। जब किसी एक राशि में तीन ग्रह मौजूद हों तो इसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। आपको बता दें कि मेष राशि में तीन ग्रहों के एक साथ आ जाने से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्कशास्त्र का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार बुध ग्रह अपनी नीच राशि की यात्रा को विराम देते हुए 31 मार्च 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पर पहले से ही राहु और शुक्र ग्रह मौजूद हैं। इस कारण से मेष राशि में बुध-शुक्र और राहु का त्रिग्रही योग बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिग्रही योग तब बनता है जब किसी एक राशि में तीन ग्रह मौजूद होते हैं। मेष राशि में त्रिग्रही योग होने से सभी 12 राशियों के ऊपर असर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको ज्यादा सतर्क रहना है। 

यह भी पढ़ें-

 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर त्रिग्रही योग अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके फिजूलखर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। किसी काम को करने में आपको अतिरिक्त धन खर्च करने होंगे तभी आपके काम पूरे होंगे। साझेदारी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए मेष राशि में त्रिग्रही योग अच्छा नहीं रहने के संकेत हैं। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए आपको बिना वजह के दूसरे की मामलों में पड़ने से बचना होगा। अभी कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपकी राशि में त्रिग्रही योग का संयोग आठवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है जिसमें आपको संयम बरतना होगा। धन हानि होने की संभावना है जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग मनमुटाव हो सकता है। सेहत संबंधित मामलों में आपको ज्यादा सावधानी बरतनी होगी नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में त्रिग्रही योग छठे भाव में बन रहा है जिसके चलते आपकी कुछ परेशानियों में पहले से इजाफा हो सकता है। नौकरी में कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों का कोई कोर्ट-कचहरी में विवाद लंबित है तो इसमें आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना घट सकती है जिसमें आपको सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें