साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। वहीं नया साल 2021 आने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2021 में राहु का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। जहां राहु के शुभ प्रभाव से कुछ राशि के जातकों का भाग्य बदलेगा। वहीं जिन राशियों पर राहु का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, उनके जीवन में नए साल में भी परेशानियां रह सकती हैं।
साल 2021 में राहु की चाल
साल 2021 की शुरुआत में राहु मंगल ग्रह के नक्षत्र मृगशिरा में विराजमान होंगे। 27 जनवरी को राहु रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे और सालभर इसी नक्षत्र में उपस्थित रहेंगे। फिर साल के अंत में रोहिणी नक्षत्र से निकलकर सूर्य ग्रह के नक्षत्र कृतिका में विराजमान होंगे। आइए जानते हैं साल 2021 में सभी राशियों पर राहु का प्रभाव...
विज्ञापन
3 of 14
राशि
मेष
साल 2021 में राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से अचानक आपको धन प्राप्ति हो सकती है। राशिफल 2021 की गणना के अनुसार, प्रॉपर्टी, जमीन की खरीदारी के लिए ये साल शुभ उत्तम है। इस साल आप लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
4 of 14
राशि
वृष
साल 2021 में लग्न भाव में राहु आपके लिए परेशानी बन सकता है। राहु के अशुभ प्रभाव से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर जरुरत से ज्यादा भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी रह सकती हैं। हालांकि 27 जनवरी को जब राहु रोहिणी नक्षत्र में आएंगे, तो आपको थोड़ी राहत महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 14
मिथुन
मिथुन
साल 2021 में मिथुन राशि के जातकों पर राहु का अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस साल राहु के कारण आपके खर्चों में वृद्धि होगी। अचानक से आपको धन हानि होने के संकेत हैं। इस साल आपको अपने आर्थिक पक्ष को संभालना होगा। धन के मामले में किसी तरह का रिस्क लेना हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 14
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2021 अच्छा बीतेगा। राहु के शुभ प्रभाव से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को जबरदस्त लाभ के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान तरक्की करेगी और जो जातक सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें फायदा होगा।
विज्ञापन
7 of 14
राशि
सिंह
राहु के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। वहीं जब 27 जनवरी को राहु रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे तो व्यापारी वर्ग को राहत मिल सकती है। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी बनी रह सकती है।
8 of 14
राशि
कन्या
राहु के प्रभाव से वर्ष 2021 में आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में भी थोड़ी कमी आएगी। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लंबी यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। छात्रों को जनवरी के बाद से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
9 of 14
राशि
तुला
साल 2021 में आपको संभलकर चलना होगा। क्योंकि राहु आपकी राह में बाधाएं ला सकता है। आपको मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। धन कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं। नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से संबंध बेहतर रहेंगे।
10 of 14
राशि
वृश्चिक
2021 में आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। राहु के अशुभ प्रभाव से आपके दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार के लिए ये साल उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
11 of 14
राशि
धनु
राहु के प्रभाव से साल 2021 आपके सामान्य से बेहतर रहने के संकेत कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, लेकिन शर्त ये है कि उन्हें इसके लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक से व्यय अधिक होगा।
12 of 14
राशि
मकर
साल 2021 में राहु के प्रभाव से आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में परेशानियां आएंगी। हालांकि आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। संतान के प्रति चिंताजनक रहेंगे। उन्हें अपनी शिक्षा में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है।
13 of 14
राशि
कुंभ
साल 2021 में आपके सुखों में कमी आ सकती है। परिजनों में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद का सामना करना पड़ सकता है। राहु के रोहिणी नक्षत्र में जाने से स्थिति सामान्य होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कानूनी केस का सामना कर रहे हैं तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
साल 2021 में राहु के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने शत्रुओं को पराजित करने में सफल होंगे। इस समय आपको कई यात्रा करने का अवसर मिलेगा और इन यात्राओं से आप अच्छा लाभ उठाने में भी सफल होंगे। प्रेम जीवन में भी अनुकूल परिस्थिति देखने को मिलेगी।