फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vakri Grah: जुलाई में 2 ग्रह चलेंगे वक्री चाल, बिगड़ेंगे इन राशियों के बनते हुए काम

Tue, 24 Jun 2025 07:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vakri Grah: जुलाई में दो ग्रह वक्री चाल में होंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए चुनौतियों और उलझनों का संकेत है। ऐसे में कुछ लोगों को विशेष सावधानी और संयम से काम लेना होगा।
विज्ञापन
1 of 5
ग्रहों की उल्टी चाल किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर डालेगी - फोटो : adobe stock
July Grah Gochar: जुलाई 2025 खगोलीय दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण महीना बनने जा रहा है, क्योंकि इस दौरान तीन बड़े ग्रह शनि, बुध और नेपच्यून वक्री चाल में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का वक्री होना साधारण घटना नहीं मानी जाती, बल्कि यह जीवन में ठहराव, आत्ममंथन और पुरानी परिस्थितियों के पुनः सामने आने का संकेत होता है। जब ग्रह वक्री होते हैं, तो उनका प्रभाव व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता, संबंधों और कर्मों पर गहरा असर डालता है। विशेष रूप से जब एक साथ तीन ग्रह उल्टी चाल चलें, तो उसका सामूहिक प्रभाव और भी अधिक शक्तिशाली व व्यापक होता है।
Mahalaxmi Rajyog 2025: 29 जून को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि के लोगों का शुरू होगा अच्छा समय
शनि, जो न्याय और कर्मफल का प्रतिनिधित्व करता है, बुध, जो वाणी, तर्क और संचार से जुड़ा है और नेपच्यून, जो कल्पनाशक्ति और अध्यात्म का ग्रह है। इन तीनों की वक्री अवस्था कुछ राशियों के लिए चेतावनी तो कुछ के लिए पुनर्विचार और पुनर्निर्माण का संकेत दे रही है। आइए जानें कि यह ग्रहों की उल्टी चाल किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर डालेगी और कैसे इससे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव आ सकते हैं।
Navpancham Yog: 7 दिन बाद बुध और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, इन पांच राशियों पर हो सकती हैं धनवर्षा
विज्ञापन

2 of 5
कार्यस्थल पर छोटी सी गलती आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
बुध ग्रह का वक्री होना सिंह राशि के लोगों के लिए करियर में अस्थिरता और चुनौतियों का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर छोटी सी गलती भी आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए हर कदम फूंक-फूंक कर रखें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है और रिश्तों में खटास आ सकती है। इस समय अपने साथी से ईमानदारी बरतें, कोई भी झूठ बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
किसी बड़े फैसले को लेने से पहले दो बार सोचें और अनुभवी लोगों की सलाह ज़रूर लें। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
शनि और बुध की वक्री चाल तुला राशि के जातकों के लिए कठिन समय का संकेत दे रही है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में उलझने की संभावनाएं बन रही हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है, इसलिए शरीर की छोटी-छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें। किसी बड़े फैसले को लेने से पहले दो बार सोचें और अनुभवी लोगों की सलाह ज़रूर लें।

4 of 5
गलत संगत और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना विशेष सावधानी की मांग करता है। वक्री ग्रहों के कारण शत्रु या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। गलत संगत और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा धन और समय दोनों की हानि हो सकती है। यह समय संयम, विवेक और आत्मनियंत्रण से ही पार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के लिए शनि और बुध की वक्री चाल चिंताजनक रह सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव और गलतफहमियों की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर पड़ सकती है और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश या कर्ज से जुड़े फैसले फिलहाल टालें और आर्थिक योजनाओं में सतर्कता रखें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें