1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट कई मामलों में ऐतिहासिक साबित हो सकता है। नोटबंदी से अर्थव्यस्था में मची उथल-पुथल और जी-एस-टी को लेकर व्यापारी वर्ग में संशय की स्थिति में आ रहा यह आम बजट मोदी सरकार की आर्थिक नीति की एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। भारत सरकार ने पिछले वर्ष योजना आयोग को भंग कर नीति आयोग की स्थापना की थी और रेल बजट को आम बजट के साथ संयुक्त रूप से पेश करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
बजट को लेकर क्या कहते सितारे, क्या मोदी देंगे जनता को अच्छे दिन
2 of 6
मनमोहन सिंह जेटली
अब ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इन स्थितियों का आंकलन करे तो यह लगता है कि इस साल आने वाला आम बजट 1991 में नरसिम्हा राव सरकार में तत्कालीन वित्तमंत्री मनमोहन सिंह के 'ड्रीम बजट' के समान हो सकता है जिससे कॉर्पोरेट जगत और आम जनता दोनों खुश होंगे।
विज्ञापन
बजट को लेकर क्या कहते सितारे, क्या मोदी देंगे जनता को अच्छे दिन
3 of 6
ग्रह नक्षत्र
28 जनवरी को सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर बन रही अमावस्या की कुंडली में बन रहा अदभुत ग्रह योग एक शानदार बजट की ओर इशारा कर रहा है। धनु लग्न की इस पक्ष कुंडली में धन स्थान के स्वामी शनि लग्न में दशमेश बुध के साथ विराजमान हैं। साथ ही लाभ भाव के स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में अपनी उच्च राशि मीन में पंचमेश मंगल से युत हो कर लग्नेश गुरु से दृष्टि सम्बन्ध में एक विशेष धन योग बना रहे हैं।
बजट को लेकर क्या कहते सितारे, क्या मोदी देंगे जनता को अच्छे दिन
4 of 6
Viral video: PM Modi family video goes viral on Social Media
इन योगों के प्रभाव से सरकार की टैक्स से आने वाली आमदनी में आश्चर्यजनक रूप से उल्लेखनीय सुधर होगा। टैक्स से एकत्रित इस धन को सरकार जनता के कल्याण के अनेक कार्यो में लगाएगी। बजट में इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यस्था, महिला एवं बाल कल्याण पर खर्च के लिए अधिक राशि का प्रावधान होगा। सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण के कार्यो पर अधिक धन खर्च करने से देश में आम जनता के बीच मोदी सरकार को लेकर विश्वास बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
बजट को लेकर क्या कहते सितारे, क्या मोदी देंगे जनता को अच्छे दिन
5 of 6
Modi Full Speech
- फोटो : Self
15 अगस्त 1947 को आजाद हुए भारत की कुंडली में इस समय तीसरे घर के स्वामी चंद्रमा की दशा चल रही है। इस दशा के प्रभाव से रक्षा, खेल और कृषि पर सरकार का निवेश बेहद तेजी से बढेगा। किसानों, सैनिको और खिलाड़ियों को बजट के प्रावधानों से विशेष लाभ होगा।
बजट को लेकर क्या कहते सितारे, क्या मोदी देंगे जनता को अच्छे दिन
6 of 6
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बागी पूर्व मंत्री मास्टर मोहनलाल को मनाया
- फोटो : अमर उजाला
बजट से नौकरी-पेशा लोगों को टैक्स में राहत तथा स्त्री कारक ग्रह चंद्रमा के प्रभाव से महिलाओ को भी लाभ होगा। किन्तु मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट (प्रॉपर्टी) सेक्टर को कोई विशेष लाभ इस बजट से मिलता दिख नहीं रहा है। आने वाले वर्ष में देश में मकान और जमीन-जायदादों की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिलेगा।