फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Rajyog: मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत और बढ़ेगी आय

Tue, 16 Jun 2026 09:23 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Trigrahi Rajyog: चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग का संयोग बना हुआ है, क्योंकि मिथुन राशि में पहले से ही बुध और सूर्य संचरण कर रहे हैं। इससे कुछ राशियों को अच्छा लाभ होने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala
Trigrahi Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान दूसरे ग्रहों संग युति करते हैं, जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि इस समय ऐसा ही एक योग बना हुआ है जिससे त्रिग्रही योग कहा जाता है। मिथुन राशि में इस समय सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से बहुत ही दुर्लभ और अत्यंत ही शुभ संयोग बना हुआ है जिसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है। यह त्रिग्रही योग 15 जून से लेकर 17 जून तक प्रभावी रहेगा। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव के चलते कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है।  आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।


 
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही शुभ संकेत है। इस योग के निर्माण से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई-नई तरह की जिम्मेदारियां मिल आपको मिल सकती है जिससे आपको ऊंचा मुकाम हासिल होगा। इसके अलावा आपको अटके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग हैं। 

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके कुछ पुराने कार्यों का निपटारा होगा जिससे लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। करियर-कारोबार में प्रमोशन के अच्छे योग बनेंगे। आय के अतिरिक्त स्त्रोतों में इजाफा होगा। किसी पुरानी योजना का लाभ आपको मिलेगा। 

Predictions 2026: इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और कामयाबी से भरे रहेंगे आने वाले 6 महीने, पढ़ें दिसंबर तक की बड़ी भविष्यवाणी

4 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मिथुन राशि में चंद्रमा, बुध और सूर्य की युति आपके लिए बेहतरीन अवसर दिलाने में सक्षम रहेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी आय में इजाफा होगा। इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी जिससे कुछ नए तरह के मौके मिलेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी और संयम का बेहतर इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। आय के नए-नए स्त्रोतों से आपको अच्छा लाभ होगा। आपको किसी तरह की बड़ी और अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। जिससे आपके मन को काफी सुकून मिलेगा। इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें